होमHealth Newsड्रोन से होगी TB जांच, कॉफी से घट सकता है किडनी स्टोन...

ड्रोन से होगी TB जांच, कॉफी से घट सकता है किडनी स्टोन का खतरा, कच्चे लहसुन के फायदे

Sehat Ki Khabar में जानिए ड्रोन से टीबी जांच की नई सुविधा, कॉफी और किडनी स्टोन पर नई रिसर्च, साथ ही खाली पेट कच्चा लहसुन खाने के संभावित फायदे.

Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. अब ड्रोन की मदद से होगी टीबी की जांच और पहुंचाई जाएंगी दवाइयां कैसे जानेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. क्या कॉफी पीने से कम हो सकता किडनी स्टोन का खतरा. जानेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. खाली पेट कच्चा लहसुन खाने के क्या फायदे होते हैं. एक्ट्रेस सोहा अली खान भी करती हैं इसका पालन. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO:

ड्रोन से होगा टीबी का इलाज!

तेलंगाना के एक गांव में ड्रोन सर्विस की मदद टीबी के इलाज में ली जा रही है. दरअसल पहले गांव वासियों को बलगम के सैंपल भेजने के लिए 9 हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं है. इस सर्विस के शुरू होते ही अब ये खर्च महज 90 रुपये हो गया है. इतना ही नहीं जो पहले टेस्ट के रिजल्ट आने में 15 दिन का समय लगता था. अब ये समय घट गया है और सिर्फ 5 दिन का ही समय लगता है. यानी इस सुविधा के इस्तेमाल से पैसे और समय दोनों की बचत हो पा रही है. जिससे की मरीज की जान बच पाना आसान हो जाता है. दरअसल टीबी के इलाज के लिए इसका पता चलना ही सबसे जरूरी होता है. यानी अगर इसकी पहचान जल्दी हो जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है. इसलिए ये सुविधा काफी कारगर है.

कॉफी पीने से कम होगा किडनी स्टोन

एक नई रिसर्च सामने आई है. जिसमें खुलासा हुआ कि अगर आप एक दिन में एक से 1.5 कप कॉफी का सेवन करते हैं, तो आप किनी स्टोन के खतरे को 40 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं. रिसर्च में लाखों लोगों के डेटा को लिया गया. जब इनके डेटा को एनालिसिस किया गया तो उसमें जो लोग कॉफी पीते थे उनमें किडनी स्टोन के खतरे को काफी कम देखा गया. ये नोटिस किया गया कि कैफीन किडनी स्टोन को रोक सकते हैं. यानी ये इस बीमारी को रोकने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करने लग जाएं. बस हेल्थ में बदलाव करके आप इसे रोक सकते हैं.

खाली पेट लहसुन से मिलेगा लाभ

अगर आप रोजाना कच्चा लहसुन खाते हैं, तो इसके कई फायदे आपको मिल सकते हैं. बॉलिवुड एक्ट्रेस भी इसे फॉलो करते हैं. एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और उसमें जानकारी दी कि वो हर दिन की शुरुआत एक कच्चे लहसुन के साथ करती हैं. जिसका उन्हें काफी फायदा मिलता है. इसके पीछे का कारण है कि इससे वजन घटता है, दिल स्वस्थ्य रहता है, इम्युनिटी बढ़ती है, यहां तक की पाचन भी स्ट्रांग आता है. इसलिए कच्चे लहसुन के सेवन को फायदेमंद माना जाता है, और इसी कारण एक्ट्रेस ऐसा करती है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में खसरे का कहर, मेनोपॉज के कारण शो से बाहर हुईं सुनीता अहूजा, क्या जीभ निकालने से भागेगा स्ट्रेस?

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments