होमHealth News20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट...

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. अगर आप 20 से 35 साल की उम्र के बीच हैं, तो ये जानकारी आपके काम आने वाली है. दरअसल ऐसे लोगों में लिवर खराब होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं जो शराब-तंबाकू का सेवन भी नहीं करते हैं. क्यों बढ़ रहे ऐसे मामले जानेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. अगर आपका भी ब्लड प्रेशर हमेशा बढ़ा रहता है, तो ये एक खतरे का संकेत हो सकता है. आप इसे कैसे कंट्रोल कर सकते हैं इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. लिवर के स्टेज 2 कैंसर का शिकार हैं दीपिका कक्कड़? इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में चलिए शुरू करते हैं.

यहां देखें पूरा VIDEO:

कम उम्र वाले हो रहे फैटी लिवर का शिकार

एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें जानकारी मिली कि 20 से 35 साल की उम्र के बीच वाले ऐसे व्यक्ति जो शराब-तंबाकू का सेवन तक नहीं करते ऐसे लोग लिवर की बीमारी का शिकार हो रहे हैं. आंकड़ा कहता है कि 38 प्रतिशत एडल्ट्स अफेक्टेड हैं, ये 38 प्रतिशत नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर वाले लोग हैं. हालांकि आप इसे रिवर्स कर सकते हैं. क्योंकि जब लिवर पर फैट जमा हो जाता है तो ये फैटी लिवर की कंडिशन बन जाती है. पहले इसे शराब पीने वालों की बीमारी माना जाता था. लेकिन अब आंकड़ा आप देख ही रहे हैं. खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड का अधिक सेवन, मीठे ड्रिंक ये सब कारण है.

कहीं आप तो नहीं इस साइलेंट किलर बीमारी का शिकार

कुछ लोग बात-बात पर गुस्सा करने लगते हैं. क्योंकि वो हाई-बीपी की समस्या का शिकार है. अगर आप भी ऐसे ही लोगों में से है तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. हाइपरटेंशन यानी हाई बीपी की समस्या को साइलेंट किलर कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण महसूस नहीं होते. अगर आप इन्हें कंट्रोल नहीं करेंगे तो ये हार्ट-अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेलियर यहां तक की आंखों की रोशनी जाने तक की समस्या बना सकता है. आप पूछेंगे ऐसा क्यों होता है तो इसका जवाब है कि दिल की धमनियों तक पहुंचने वाला खून जिसका प्रेशर अगर लगातार असामान्य से अधिक होने लग जाए तो ये हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बनाता है. कुछ लोगों को सालों तक इसका पता भी नहीं चलता है.

लिवर के स्टेज-2 कैंसर का शिकार दिपिका कक्कड़

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों स्टेज-2 लिवर कैंसर का इलाज करा रही हैं. हाल ही में उनके पति शोएब इब्राहिम ने बताया कि दीपिका की दूसरी इम्यूनोथेरेपी पूरी हो चुकी है. लेकिन इस इलाज के बाद उन्हें कई दर्दनाक साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ रहा है. शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया कि दूसरी इम्यूनोथेरेपी के बाद दीपिका को काफी थकान, कमजोरी और शरीर में दर्द महसूस हो रहा है. इलाज के दौरान उनका स्वाद भी बदल गया है और उन्हें सामान्य खाना खाने में परेशानी हो रही है.

यह भी पढ़ें: शराब-तंबाकू का सेवन नहीं किया फिर सर्वाइकल कैंसर का शिकार? जानें कारण

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

भारत को मिली डेंगू की पहली वैक्सीन! जानें कितनी होगी कीमत और साइड इफेक्ट्स

Dengue Vaccine Price: भारत में पहली Dengue Vaccine Qdenga को मंजूरी मिल गई है. जानें इसकी संभावित कीमत, साइड इफेक्ट्स, किसे लगेगी और बाजार में कब तक उपलब्ध हो सकती है.

रात में बार-बार पेशाब आना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत! जानें डॉक्टर के पास कब जाएं?

Frequent Urination at Night: रात में बार-बार पेशाब आना सिर्फ ज्यादा पानी पीने की वजह नहीं हो सकती. जानें Nocturia, UTI, डायबिटीज, प्रोस्टेट और किडनी से जुड़े कारण व डॉक्टर से कब मिलें.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments