Frequent Urination at Night: कुछ लोग रात में बार-बार टॉयलेट जाते हैं. टॉयलेट जाने के लिए रात में बार-बार जागना पड़ता है. जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं. कुछ लोग समझते हैं कि ये ज्यादा पानी पीने के कारण हो रहा है. लेकिन इसके पीछे की कुछ और भी वजह हो सकती है. यानी आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो रहे हैं.
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप बार-बार रात में पेशाब के लिए उठ रहे हैं तो ये आपकी बॉडी में मौजूद किसी दूसरी बीमारी का इशारा हो सकता है. क्योंकि मेडिकल भाषा में इसे नोक्टूरिया कहा जाता है. अगर किसी व्यक्ति को या फिर आपको ये समस्या हो रही है तो इसे इग्नोर बिल्कुल भी न करें. लेकिन बार-बार पेशाब आ रहा है तो इसके पीछे क्या और कारण हो सकते हैं. आइए एक नजर डाल लेते हैं.
रात में बार-बार पेशाब आना (Raat Mein Baar Baar Peshab Aana)
रात में बार-बार पेशाब आने के कई कारण हो सकते हैं जैसेः
- यूरिन इंफेक्शन यानी (UTI)
- डायबिटीज
- बढ़ा हुआ प्रोस्टेट
- ओवरएक्टिव ब्लैडर
- किडनी और यूरिन की अन्य समस्याएं
अगर ये समस्याएं हो तो भी आपको रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है.
UTI कैसे कारण?
UTI का मतलब होता है यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शनय. इसके होने के पीछे बड़ी वजह है कि हमारे यूरिन पास करने वाली जगह में कुछ बैक्टीरिया फैलने लग जाते हैं. जिससे उस जगह पर सूजन, जलन की समस्या होने लगती है. यही वजह है कि हमें बार-बार टॉयलेट जाने की इच्छा होती है. भले ही आपके ब्लैडर में यूरिन हो या नहीं.
डायबिटीज
जो लोग डायबिटीज का शिकार हैं उन्हें भी अचानक से बहुत बार टॉयलेट जाने की समस्या होने लगती है. अगर आपको बार-बार ऐसी समस्या होती है, तो संभव हो सकता है कि ये डायबिटीज के शुरुआती लक्षण न हो.
डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?
अब जान लेते हैं कि आपको डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए? जब पेशाब में जलन, चुभन महसूस हो, पेशाब में दर्द होने लगे, यूरिन का रंग बदला, पेशबा में खून आना, ज्यादा प्यास या भूख लगना, वजन का तेजी से कम होना, पीठ के निचले हिस्से या पेट में लगातार दर्द.
यह भी पढ़ें: शराब-तंबाकू का सेवन नहीं किया फिर सर्वाइकल कैंसर का शिकार? जानें कारण
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

