होमWellnessFitnessCancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी...

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

Digital Mental Health Treatment: कैंसर की बीमारी के बाद मरीजों में तनाव की स्थिति होना आम बात है. लेकिन जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है. ऐसे में ब्रेस्ट कैंसर से उबर चुकी महिलाओं पर एक खास प्रकार की स्टडी की गई. स्टडी में पाया गया कि जिन महिलाओं पर डिजिटल मेंटल हेल्थ ट्रीटमेंट (Digital Mental Health Treatment-DMHT) किया गया, उनमें चिंता, स्ट्रेस और एंग्जायटी के लक्षणों में भारी मात्रा में कमी देखी गई है.

नई स्टडी दावा करती है कि स्मार्टफोन आधारित डिजिटल मेंटल हेल्थ ट्रीटमेंट (Digital Mental Health Treatment-DMHT), कैंसर मरीजों में चिंता के लक्षणों को कम करने में प्रभावी साबित हो सकता है. आइए विस्तार से समझते हैं कि क्या हैं डिजिटल मेंटल हेल्थ ट्रीटमेंट (Digital Mental Health Treatment-DMHT)?

यह भी पढ़ें: Cancer Treatment के बाद इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो दोबार होने का खतरा!

यह स्टडी क्यों महत्वपूर्ण?

स्तन कैंसर का इलाज पूरा होने के बाद कई महिलाएं लंबे समय तक चिंता, तनाव और अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं का सामना करती हैं. एक्सपर्ट के अनुसार, कैंसर का ट्रीटमेंट, इलाज की प्रक्रिया और भविष्य को लेकर कई प्रकार की चिंता मेंटल हेल्थ पर गहरा असर डालती है. ऐसे में स्मार्टफोन आधारित डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य उपचार उन महिलाओं के लिए एक आसान और कम लागत वाला विकल्प बन सकता है, जिन्हें मनोवैज्ञानिक सेवाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हैं.

क्या है डिजिटल मेंटल हेल्थ ट्रीटमेंट?

डिजिटल मेंटल हेल्थ ट्रीटमेंट एक ऐसा मानसिक हेल्थ ट्रीटमेंट हैं, जिसमें स्मार्टफोन ऐप, वेबसाइट या डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए मरीजों में चिंता (Anxiety), अवसाद (Depression), तनाव (Stress) जैसी मानसिक स्थितियों के कम करने में मदद करती हैं.

स्टडी में क्या पाया गया?

अमेरिका में 312 महिलाओं पर रिसर्च की गई. वह महिलाएं पिछले पांच सालों के अंदर स्टेज I से III तक का स्तन कैंसर से जूझ चुकी थी और चिंता, स्ट्रेस और डिप्रेशन का सामना कर रही थी. ऐसे में महिलाओं के संख्याओं को दो समूहों में बांटा गया. एक समूह को 8 हफ्तों तक डिजिटल मेंटल हेल्थ ऐप इस्तेमाल करने के लिए दिया गया, जबकि दूसरे समूह मेंटल हेल्थ से जुड़ी जानकारियां दी गई. अध्ययन में पाया गया कि दोनों समूहों में समय के साथ चिंता और अवसाद के लक्षणों में कमी आई, लेकिन जो समूह डिजिटल मेंटल हेल्थ ऐप का इस्तेमाल कर रही थी उनमें ज्यादा सुधार देखा गया.

यह भी पढ़ें: Eye Protection Tips: प्रोटेस्ट में कैसे बचाएं आंख? डॉक्टर से जानें

FAQs

सवाल: IntelliCare क्या है?

जवाब: यह मानसिक स्वास्थ्य सुधार के लिए बनाया गया स्मार्टफोन आधारित डिजिटल ऐप है.

सवाल: अध्ययन में ऐप से सबसे ज्यादा किस समस्या में फायदा मिला?

जवाब: चिंता (Anxiety) के लक्षण कम करने में.

सवाल:इस अध्ययन में कितनी महिलाओं को शामिल किया गया?

जवाब: कुल 313 स्तन कैंसर सर्वाइवर्स को.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

बारिश में हो सकता है रैट फीवर! ये सावधानियां आएंगी काम

Rat fever symptoms: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. कहीं रूक-रूक कर बारिश आ रही है तो कहीं लगातार बारिश हो रही है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments