होमWellnessHome Remediesबच्चे की बार-बार सर्दी-खांसी से हैं परेशान? तो दवाई देना सेहत पर...

बच्चे की बार-बार सर्दी-खांसी से हैं परेशान? तो दवाई देना सेहत पर पड़ सकता भारी…

Home Remedy For Cold And Cough: ये घरेलू इलाज सेहत के लिहाज से भी सही माने जाते हैं. इनमें मौजूद औषधीय गुण सेहत के लिए वरदान साबित होते हैं.

Home Remedy For Cold And Cough: इस बार अप्रैल के महीने में मौसम हर दिन बदल रहा है. एक दिन तेज धूप तो अगले दिन ठंडी हवा, बारिश होने लगती है. इस तरह के सर्द-गर्म मौसम के कारण कई बच्चों सेहत खराब हो जाती है. उन्हें अक्सर सर्दी-खांसी की समस्या हो जाती है. लेकिन ये जरूरी नहीं कि बच्चों को हर बार बीमार होने पर डॉक्टर के पास लेकर जाएं.

कभी-कभार छोटी-मोटी बीमारियों को घरेलू इलाज से भी ठीक किया जा सकता है. क्योंकि ज्यादा दवाईयां खाना भी अन्य बीमारियों को जन्म देता है.एंटीबायोटिक्स के ज्यादा सेवन से एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस हो सकता है, जिससे भविष्य में दवाएं असर करना बंद कर देती हैं. इसलिए अगर इस बदलते मौसम में आपका बच्चा बार-बार बीमार पड़ रहा है तो आपको दवाई देने की बजाए कुछ घरेलू इलाज करने चाहिए. ये घरेलू इलाज सेहत के लिहाज से भी सही माने जाते हैं. इनमें मौजूद औषधीय गुण सेहत के लिए वरदान साबित होते हैं और कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते.

सर्दी की समस्या मिनटों में होगी दूर | Home Remedy For Cold-Cough

शहद का उपयोग: बच्चों को सर्दी खांसी होने पर शहद दें. शहद में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो गले में हो रहे दर्द और कफ को हटाने में आराम देंगे. सात ही खांसी भी कम होगी. इसे आप बच्चे को दिन में दो-से तीन बार खाना खाने के बाद दवाई की तरह दे सकते हैं.

अदरक और तुलसी: हर घर में तुलसी का पौधा होता है. अदरक और तुलसी को मिक्स करके पीस लें. अब इनका रस दवाई की तरह बच्चों को दें. अदरक में जिंजरोल (Gingerol) और शोगोल (Shogol), तुलसी में यूजेनॉल (Eugenol) नामक औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो गले में दर्द के कारण हुई सूजन को दूर करने में मदद करते हैं. और गले को आराम पहुंचाते हैं.

हल्दी वाला दूध: बच्चों को हल्दी वाला दूध दें. हल्दी में कर्क्यूमिन (Curcumin) तत्व पाया जाता है जो गले की खराश, बलगम और दर्द में आराम पहुंचाता है. इसके अलावा हल्दी में कई एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. ये तत्व बैक्टीरिया और फंगस जैसे वायरस से बचाते हैं. शरीर में इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं.

हेल्दी फूड्स: अगर बच्चों को सर्दी-खांसी हो गई है तो उन्हें गर्म पानी पीने को दें. हर ठंडी चीज से दूर रखें. कोल्ड ड्रिंक, जंक फूड्स से उचित दूरी बनाकर रखें. घर का बना खाना खाने को दें. इससे बच्चे की सेहत पर खास असर होगा.

यह भी पढ़ें: Toothache में अपनाएं ये घरेलु नूस्खे, घर के किचन में रखी हल्दी, नमक बैक्टीरिया को रखें दूर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments