होमWellnessHome RemediesToothache में अपनाएं ये घरेलु नूस्खे, घर के किचन में रखी हल्दी,...

Toothache में अपनाएं ये घरेलु नूस्खे, घर के किचन में रखी हल्दी, नमक बैक्टीरिया को रखें दूर

अगर आप भी दांतों की समस्या के कारण परेशान है तो आप कुछ नेचुरल तरीके अपना सकते हैं. ये तरीके बेहतर और असरदार रहेंगे.

Toothache Home Remedies: बढ़ती उम्र और गलत खानपान के चलते अक्सर दातों की समस्या देखने को मिलती है. वैसे तो दांत खराब होने का मुख्य कारण मुंह में बैक्टीरिया की मदद से चीनी और स्टार्च को एसिड में बदले जाने के कारण दांतों की ऊपरी परत यानि इनेमल खराब हो जाती है. जिसके कारण दांतों और मसूड़ों में दर्द या फिर दांतों का हिलना जैसी समस्या पैदा होती है. कुल मिलाकर जब दांतों के ऊपरी परत खराब हो जाती है तो दांतों में दर्द होना शुरू हो जाता है.

वहीं दातों के खराब होने के अन्य कारण भी होते हैं. ब्रश न करना, मीठा भोजन या फिर कैविटी और संक्रमण के कारण. वहीं अगर आप भी दांतों की समस्या के कारण परेशान है तो आप कुछ नेचुरल तरीके अपना सकते हैं. ये तरीके बेहतर और असरदार रहेंगे.

अब नहीं होगा दांत में दर्द | Toothache Home Remedies

लौंग: दांतों के दर्द को खत्म करने के लिए आपको घर के किचन या फिर मंदिर में जाना होगा. वहां से लौंग लेकर आ जाइए. अब लौंग का सीधा अपने मुंह में रख लें, इन्हें धीरे-धीरे चबाने से दांत के दर्द में आराम मिलेगा. वहीं इसके अलावा आप नारियल के तेल में लौंग का तेल मिलाकर रूई से दांत दर्त वाली जगह पर लगा सकते हैं.

हल्दी: दांतों के दर्द के लिए आप हल्दी का प्रयोग भी किया जा सकता है. हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. जो दर्द में आराम देते है. हल्दी का प्रयोग करने के लिए आपको हल्दी को पानी या सरसों के तेल में मिलाकर टूथ पेस्ट की तरह इस्तेमाल करें. हल्दी दांतों में हो रहा दर्द, सूजन आदि समस्याओं को कम करने में मदद करेगा.

नमक: दांतों में दर्द के आराम के लिए आप नमक का प्रयोग भी कर सकते है. नमक को आप गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर गरारे करें. इससे दांतों के दर्द और सूजन में आराम मिलेगा. नमक का गरारे करने के लिए आप दिन में दो से तीन बार कर सकते हैं. नमक दांतों के बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान करेंगे.

ऑयल पुलिंग: दांतों की सुरक्षा के लिए आप ऑयल पुलिंग भी कर सकते है. ऑयल पुलिंग के लिए आप एक चम्मच तिल का तेल या नारियल का तेल मुंह में घुमाना होगा. ऑयल में पाए जाने गुण बैक्टीरिया को दूर रखेंगे.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • दांतों और मसूड़ों की नियमित सफाई करें.
  • दांतों के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम, विटामिन डी और फाइबर युक्त हेल्दी डाइट लें.
  • मिठी चीजों, चीनी से दूरी और ज्यादा ठंडे या गर्म भोजन से दूर रहें.
  • जिन लोगों को दांतों से संबंधित गंभीर इन्फेक्शन, फोड़े, घाव या लगातार दर्द की तकलीफ है, उन्हें पहले अपना डेंटल ट्रीटमेंट कराना चाहिए.

यह भी पढ़ें: कटने-छिलने पर अपनाएं ये नुस्खे, दागों से मिलेगी छुट्टी, नहीं पड़ेगी महंगी क्रीम की जरूरत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments