होमWellnessBeautyगर्मियों में डल और ड्राई स्किन से नहीं होंगे परेशान, बस आजमाएं...

गर्मियों में डल और ड्राई स्किन से नहीं होंगे परेशान, बस आजमाएं ये फ्रूट फेशियल

Fruit Facial At Home: स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाने की बजाए, आपको फ्रूट फेशियल जरूर ट्राई करना चाहिए.

Fruit Facial At Home: गर्मियों के मौसम में स्किन से जुड़ी पेरशानियों आम होती है. मुहांसे, रूखी, खुजलीदार स्किन का हो जाना या फिर रेशेज पड़ जाना. वहीं इन सभी के बीच गर्मियों में स्किन की खास देखरेख की जरूरत होती है. क्योंकि गर्म वातावरण होने के कारण स्किन में ड्राईनेस आ जाता है.

स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाने की बजाए, आपको फ्रूट फेशियल जरूर ट्राई करना चाहिए. फ्रूट फेशियल से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा वहीं स्किन लंबे समय तक हाइड्रेट रहेगी. वहीं फ्रूट फेशियल को कराने के लिए पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. बस आपको घर पर कुछ सामानों से फ्रूट फेशियल तैयर करना होगा. फ्रूट फेशियल को अगर आप घर पर कर रहे हैं, तो आपको ध्यान में रखना है कि ताजे फलों का ही प्रयोग करें. फ्रूट्स में मौजूद पोषक तत्व आपकी स्किन को अंदर से निखारने में मदद करेंगे. आपका चेहरा अच्छे से साफ होगा और नेचुरल ग्लो आएगा. और किसी तरह के साइड इफेक्ट्स भी नहीं होंगे.

फ्रूट फेशियल स्किन को रखेंगे हाइड्रेट

पपीता फेशियल (Papaya Fruit Facial): स्किन को हाइड्रेट और अंदर से निखारने के लिए पपीता फेशियल सबसे अच्छा रहेगा. पपीते में मौजूद गुण स्किन की डेड सेल्स को हटाकर अंदर से ग्लो देने का काम करता है. इसके अंदर पैपेन एंजाइम पाया जाता है जो स्किन के डेड सेल्स हटाने में मदद करता है. जिससे चेहरा अंदर से पोषित होकर साफ और चमकदार बनता है. सात ही ये चेहरे दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, सनबर्न और मुंहासों को कम करने में भी मदद करते हैं. पपीता फेशियल बनाने के लिए पपीते को मैश कर लें, अब इसमें शहद, दही, और नींबू को मिला लें.

केला फेशियल (Banana Fruit Facial): केला में मौजूद पौटेशियम, विटामिन ई और सी जैसे पोषक तत्व स्किन की दाब-धब्बे कम करने के साथ-साथ फाइन लाइन्स और झुर्रियों को भी हटाने का काम करते हैं. केला में नेचुरल गुण होते हैं जो चेहरे को नेचुरली मॉइस्चराइज, हाइड्रेट और चमकदार बनाता है. केला फेशियल बनाने के लिए आपको एक कटोरी में पके हुए केले को मैश करके उसमें शहद, दूध मिलाना है. अब इसे चेहरे पर लगा लें.

स्ट्रॉबेरी फेशियल (Strawberry Facial): स्ट्रॉबेरी फेशियल बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी को अच्छे से मैश करें, अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें लें. स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के डलनेश, फाइन लाइन्स, काले धब्बे, खत्म करने में मदद करते हैं.

खीरा और तरबूज फेशियल (Cucumber and Watermelon Fruit Facial): खीरा और तरबूज फेशियल गर्मियों के दिनो में सबसे बेहतर माना जाता है. ये मार्किट में आसानी से मिल भी जाएंगे. ये दोनों फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट करने, सूजन कम करने, और दाग-धब्बे हटाकर चमक (Glow) लाने में मदद करते हैं. ये प्राकृतिक शीतल (Cooling) गुण मुंहासे, सनबर्न और खुजली वाली त्वचा को शांत करते हैं. इसे बनाने के लिए 1 चम्मच तरबूज के रस में 1 चम्मच खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर ठंडे पानी से धो लें.

यह भी पढ़ें: लेजर ट्रीटमेंट के बाद चेहरे का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएंगी ये स्किन प्रॉब्लम

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments