होमWellnessBeautyलेजर ट्रीटमेंट के बाद चेहरे का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएंगी...

लेजर ट्रीटमेंट के बाद चेहरे का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएंगी ये स्किन प्रॉब्लम

Laser Treatment: लेजर ट्रीटमेंट करवाने के बाद स्किन की किस प्रकार से देखरेख करनी चाहिए. चलिए जानते हैं.

How To Take Care Of Face After Laser Treatment: बढ़ते प्रदूषण ने हमारे स्किन की रंगत छीन ली है. प्रदूषण में मौजूद सूक्ष्म कण और हानिकारक गैस स्किन की नेचुरल नमी को प्रभावित करती है. जिसके कारण स्किन पर समय से पहले झुर्रियां, एक्ने की समस्या, कालापन और डल जैसी स्किन होने लगती है.

स्किन के काले पड़ने के कारण लोग मार्किट में मौजूद तरह-तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं. जैसे- लेजर रिसर्फेसिंग, केमिकल पील्स, डर्मल फिलर्स और न जाने किस तरह-तरह के जिनसे चेहरे की स्किन में चमक वापस लाने और साफ करने के लिए प्रयोग की जाती है. उन्ही में एक है लेजर ट्रीटमेंट. यह एक आधुनिक, गैर-सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें उच्च-तीव्रता वाली प्रकाश की किरणों (Laser beams) का उपयोग करके स्किन की समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है. लेकिन कई लोग लेजर ट्रीटमेंट करवाने के बाद अपनी स्किन की सही से देखरेख नहीं कर पाते. जिसकी वजह से उन्हें कई प्रकार की समस्या होने लगती है. इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि लेजर ट्रीटमेंट करवाने के बाद स्किन की किस प्रकार से देखरेख करनी चाहिए. चलिए जानते हैं.

लेजर ट्रीटमेंट के बाद स्किन की ऐसे करें केयर

चेहरे की ठंडी सिंकाई करें: लेजर ट्रीटमेंट करवाने के बाद आपकी स्किन पर किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट न हो इसके लिए आपको चेहरे की ठंडी सिंकाई करनी चाहिए. ठंडीस सिंकाई कम से कम दो-चार दिन तक 15 से 20 मिनट करें. जिससे चेहरे पर सूजन, मुंहासे जैसी समस्या देखने को नहीं मिलेगी. कहीं लोगों की स्किन सेंसेटिव होती है जिसके कारण इस तरह की समस्या देखने को मिल सकती है.इसलिए जरूरी है स्किन की ठंडे पानी से सिंकाई करें.

लेजर ट्रीटमेंट के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं: ट्रीटमेंट के बाद आपको अपनी स्किन ड्राई लग सकती है. इसलिए ऐसी स्थिति में आपको मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए. ये ड्राइनेस से निपटने का अच्छा तरीका है. इससे स्किन पर नमी बनी रहेगी और चेहरा ड्राई नहीं लगेगा. लेकिन जरूरी ये रहेगा कि आपको किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

क्लींजर से चेहरा साफ करें: लेजर ट्रीटमेंट के बाद चेहरे को साफ करने के लिए क्लींजर का प्रयोग करें. चेहरे को साफ करने के लिए क्लींजर का प्रयोग करना बेहतर रहेगा. साबुन के प्रयोग से जितना हो सकें बचना चाहिए.

सूरज के संपर्क में जाने से बचना चाहिए: लेजर ट्रीटमेंट के बाद जरूरी है कि आप सूरज की किरणों में आने से बचें. सूरज की किरणों में मौजूद हानिकारक किरणें स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए जितना हो सके स्किन को सूरज की किरणों से बचाकर रखें. विशेषज्ञ कहते हैं कि सूरज की किरणों में आने से स्किन में इचिंग या जलन जैसी समस्या हो सकती है. इसलिए बचना जरूरी है.

कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट से दूर रहें: इस प्रकार का ट्रीटमेंट लेने के बाद जरूरी है कि आपको कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट से उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए. हमेशा के लिए दूरी नहीं बनानी कुछ शरुआती दिनों में आपको स्किन का खास ख्याल रखना जरूरी है, इसिलए हो सके तो कुछ दिनों तक प्रोडक्ट का प्रयोग न करें. इनके प्रयोग करने से स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: हाइड्रा फेशियल से चेहरे पर आएगा चांद-सा निखार, कराने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments