होमWellnessBeautyहाइड्रा फेशियल से चेहरे पर आएगा चांद-सा निखार, कराने से पहले इन...

हाइड्रा फेशियल से चेहरे पर आएगा चांद-सा निखार, कराने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

Hydra Facial: हर कोई चाहता है उसकी स्किन निखरी और बेदाग दिखे, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घर के नुस्खे से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट तक करवा लेते है.

Hydra Facial: आज के समय में ब्यूटी पार्लर का चलन तेजी से विकसित हो रहा है. साथ ही उनमें ब्यूटी ट्रीटमेंट्स बढ़ रहे हैं. हर कोई चाहता है उसकी स्किन निखरी और बेदाग दिखे, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घर के नुस्खे से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट तक करवा लेते है. उन्हीं ट्रीटमेंट्स में से एक ट्रीटमेंट है हाइड्रोफेशियल का ट्रीटमेंट. हो सकता है कि इसके बारे में कुछ लोग कम ही जानते होंगे.

इस ट्रीटमेंट से भी चेहरे पर निखार आता है ये ग्लोइंग स्किन पाने का एक बेहतर तरीका हो सकता है. लेकिन इस ट्रीटमेंट को करवाने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. चलिए जानते हैं वे कौन सी खास बाते हैं जिन्हें आपके लिए जानना जरूरी है.

क्या होता है हाइड्रा फेशियल?

हाइड्रा फेशियल एक अत्याधुनिक, मेडिकल-ग्रेड फेशियल ट्रीटमेंट है जो 30-60 मिनट में त्वचा को गहराई से साफ (deep clean), एक्सफोलिएट, हाइड्रेट और पोषित करने का काम करती है. यह एक गैर-आक्रामक प्रक्रिया है जो वैक्यूम तकनीक का उपयोग करके गंदगी, डेड स्किन और ब्लैकहेड्स को हटाती है और सीरम के साथ त्वचा को नमी प्रदान करती है, जिससे तुरंत चमक और निखार (glow) मिलता है.

हाइड्रा फेशियल कराने से पहले रखें इन बातों का ख्याल

अगर आप पहली बार हाइड्रा फेशियल कराने जा रहे हैं तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें. जिससे आपको स्किन प्रॉब्लम न हो, न ही अन्य किसी प्रकार की कोई समस्या आए.

अपनी त्वचा को समझें: इस बात का गांठ बांध ले कि कभी भी किसी प्रकार का कोई ट्रीटमेंट कराने जाएं तो अपको अपनी स्किन का टाइप पता होना चाहिए. इसिलए अगर आप हाइड्रा फेशियल कराने जा रहे हैं तो ये बात सबसे पहले आती है कि आपको अपकी स्किन टाइप पता हो. ताकि स्किन के एकोर्डिंग आपका ब्यूटी ट्रीटमेंट किया जाए.

विशेषज्ञ से सलाह लें: हाइड्रा फेशियल कराने से पहले आपको किसी स्किन स्पेशलिस्ट से राय लेनी जरूरी है. जो आपको अपकी स्किन के अकोर्डिंग सला दे सकें. कुछ खास तरह की सलाह आपकी स्किन के लिए वरदान साबित होगी. वहीं साथ में आपको स्किन के रूटीन केयर तक बताएंगे जिससे स्किन में निखार आ सकेगा. आप स्पेशलिस्ट को ये जरूर बताएं कि आपकी स्किन टाइप क्या है और स्किन में किसी प्रकार की कोई एलर्जी तो नहीं. इससे वह आपकी स्किन के अकोर्डिंग जरूरी सलाह दे पाएंगे. वहीं वह आपकी स्किन के अकोर्डिंग हाइड्रा फेशियल करने की सलाह देंगे.

सही समय चुनें :
हाइड्रा फेशियल करावाने के लिए आपके पास भरपूर समय होना जरूरी है. क्योंकि कहा जाता है कि ये प्रक्रिया देर तक चलती है. इसके अलाव इस ट्रीटमेंट के बाद भी आपको स्किन केयर की जरूरत पड़ेगी. इसलिए आपके पास भरपूर समय होना चाहिए. यह प्रक्रिया लगभग 30-45 मिनट तक चलती है. इसलिए ऐसा समय चुनें जब आप आराम से इसे पूरा कर सकें.

विशेषज्ञ की देखरेख में कराएं: इस बात को अच्छे से समझें कि ब्यूटी ट्रीटमेंट को हमेशा किसी न किसी स्पेशलिस्ट की देखरेख में कराएं. जिससे आगे चलकर किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हों. वहीं इस ट्रीटमेंट को कराने से पहले भी सजेशन लें. और कराने के बाद भी ताकि स्किन से जुड़ी किसी प्रकार की कोई परेशानी न देखने को मिले. इसके अलावा अगर आप किसी प्रकार की स्किन प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर को जरूर बताएं.

यह भी पढ़ें: Nail Paint के चमकदार रंग अट्रैक्टिव करते हैं? लगातार लगाने से हो सकते कई बड़े नुकसान

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments