5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है. ऐसे में दर्द को कम करने के लिए आप कुछ घेरलू और आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं. ये शरीर का दर्द मिनटों में कम करने में मदद करेगी.
गौरतलब है कि आयुर्वेद में कुछ ऐसी जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं, जिनमें शरीर की सूजन कम करने के गुण पाए जाते हैं. अदरक, हल्दी, अश्वगंधा, गिलोय और निर्गुंडी** जैसी औषधियां शरीर के दर्द और जकड़न को कम करने में मददगार साबित हो सकती है. अगर आपको भी बारिश के दिनों में शरीर में दर्द, सूजन और अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है तो आप ये उपाय अपना सकते हैं.
ये औषधी आएंगी काम
हल्दी वाला दूध
हर घर में हल्दी पाई जाती है. अगर बारिश के दिनों में शरीर में किसी प्रकार की कोई समस्या रहती है तो आप हल्दी का सेवन कर सकते हैं. इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर में हो रही परेशानियों को कम करने में मदद करती है. इसमें करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है जो शरीर की सूजन और दर्द में आराम पहुंचाता है.
कैसे सेवन करें
रात को सोने से पहले एक गिलास में गुनगुने दूध में हल्दी मिलाएं. दूध में हल्दी को अच्छे से मिक्स करें. एक्सपर्ट कहते हैं कि हल्दी के साथ अगर आप इसमें एक चुटकी काली मिर्च डाल लेते हैं तो शरीर हल्दी में पाए जाने वाले गुण को अच्छे से ले पाता है. वहीं जो लोग दूध नहीं पीते वह हल्दी को गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं.
अदरक की चाय
अदरक का सेवन ना सिर्फ सर्दियों में बल्कि बारिश के दिनों में भी इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि अदरक में जिंजरॉल (Gingerol) नाम का तत्व पाया जाता है. ये तत्व एंटी-इंफ्लेमेटरी का काम करता है. शरीर की सूजन, दर्द को कम करके शरीर को राहत पहुंचाता है.
कैसे सेवन करें
अदरक का सेवन करने के लिए 1–2 इंच ताजा अदरक लें, उसे कद्दूकस कर लें. अब इसे एक बर्तन में 5–10 मिनट तक उबालें. इसके बाद इसे छानकर स्वाद के अनुसार थोड़ा शहद और कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर पिएं. दिन में 1–2 बार इसका सेवन किया जा सकता है.
मेथी के दाने
मेथी दाने का सेवन ना सिर्फ बालों के लिए बल्कि शरीर में हो रहे दर्द को दूर करने में भी मदद करता है. मेथी में एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन और अकड़न-जकड़न दूर करन में मदद करते हैं. नियमित रूप से इसका सेवन फायदा पहुंचा सकता है.
कैसे सेवन करें
एक चम्मच मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगो दें. सुबह खाली पेट इन दानों को अच्छी तरह चबाकर खाएं और ऊपर से वही पानी पी लें. चाहें तो मेथी का पाउडर आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं.
अश्वगंधा
आयुर्वेद में अश्वगंधा के बहुत से लाभ बताए गए हैं. ये शरीर की ताकत बढ़ाने, थकान कम करने और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद कर सकती है. वहीं अश्वगंधा स्ट्रेस कम करने के लिए भी जाना जाता है. अगर आपको दर्द और अकड़न की समस्या हो रही है तो आप अश्वगंधा का प्रयोग कर सकते हैं.
कैसे सेवन करें
अश्वगंधा का सेवन आयुर्वेद की सलाह के अनुसार करें. वहीं इसका सेवन करने के लिए आप एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण गुनगुने दूध या पानी के साथ ले सकते हैं.
गिलोय
गिलोय में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. अगर बारिस के दिनों में आपके शरीर में दर्द की समस्या हो रही है तो आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं. वहीं इसमें ऐसे गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं. यह गुण बारिश बदलने पर होने वाली समस्याओं में आराम पहुंचा सकता है.
कैसे सेवन करें
ताजा गिलोय की पत्तियां लें. इन्हें पानी में उबाल लें. इसका सेवन सुबह खाली पेट या भोजन करने के बाद भी लिया जा सकता है. अगर गिलोय की पत्तियां ना हों तो आप मार्किट से गिलोय का चूर्ण भी ला सकते हैं.
सरसों या तिल के तेल से मालिश
अगर शरीर में दर्द या किसी प्रकार की समस्या महसूस हो रही है तो आप मालिश की मदद भी ले सकते हैं. हल्के गुनगुने तेल से मालिश करने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है. वहीं मांसपेशियों में होने वाले दर्द में आराम मिलता है.
कैसे करें
सरसों या तिल के तेल को हल्का गुनगुना कर लें. इसके बाद शरीर में दर्द वाले हिस्से पर हल्के हाथों से मसज करें.
बारिश में शरीर दर्द और अकड़न क्यों होती है?
बारिश के दिनों में वातावरण में उतार-चढ़ाव हो जाता है. कभी मौसम ठंडा हो जाता है तो कभी मौसम गर्म रहता है. ऐसे में इस तरह का मौसम मांसपेशियों में अकड़न, दर्द का कारण बनता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि इस मौसम में जोड़ों के आसपास दबाव बढ़ जाता है, जिसकी वजह से दर्द और जकड़न महसूस होती है. इसके अलावा बारिश के दिनों में मौसम में बदलाव होने से मांसपेशियां सिकुड़ सकती हैं और जोड़ों का लचीलापन कम हो जाता है. इससे शरीर में अकड़न और चलने-फिरने में परेशानी महसूस हो सकती है.
यह भी पढ़ें: बारिश में हो सकता है रैट फीवर! ये सावधानियां आएंगी काम
FAQs
सवाल: बारिश में शरीर में दर्द क्यों बढ़ता है?
जवाब: नमी, ठंड और मौसम में बदलाव के कारण.
सवाल: शरीर के दर्द में कौन-सा घरेलू उपाय फायदेमंद है?
जवाब: हल्दी वाला दूध और अदरक की चाय.
सवाल: दर्द होने पर कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?
जवाब: जब दर्द लंबे समय तक रहे या सूजन और बुखार के साथ हो.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

