होमHealth Newsअधिक गुस्सा आने से आ सकता है हार्ट अटैक! हो जाइए अलर्ट

अधिक गुस्सा आने से आ सकता है हार्ट अटैक! हो जाइए अलर्ट

Frequent Anger Risk: क्या आपको भी ज्यादा गुस्सा आता है, या फिर हर छोटी-बड़ी बात पर गुस्सा आ जाता है. तो ऐसे में आपको सावधान होने की जरूरत है.

Frequent Anger Risk: क्या आपको भी ज्यादा गुस्सा आता है, या फिर हर छोटी-बड़ी बात पर गुस्सा आ जाता है. तो ऐसे में आपको सावधान होने की जरूरत है. एक स्टडी में गुस्से को लेकर बात की गई है जिसमें पाया गया कि सिर्फ 8 मिनट का गुस्सा हार्ट पर बुरा असर डालता है. इसके अलावा हार्ट फेलियर भी हो सकता है.

गुस्सा शरीर के ब्लड वेसल्स पर बुरा असर डालते हैं. साइंटिस्ट के अनुसार गुस्से के दौरान ब्लड वेसल्स के फैलने की क्षमता लगभग आधी रह जाती है और यह करीब 40 मिनट तक बना रहता है. जिससे हार्ट को काफी हद तक नुकसान पहुंचता है. इसलिए जिन लोगों को बात-बात पर गुस्सा आता है उन्हें ये समझने की जरूरत है कि ये कोई मूड स्विंग्स या फिर इमोशनल प्रोसेस नहीं बल्कि दिल की सेहत से जुड़ा मामला है.

क्या कहती है रिसर्च?

गुस्से को लेकर अमेरिका के संस्थानों में रिसर्च हुई. उन्होंने युवाओं को कई भागों में बांटा और कुछ युवाओं को गुस्सा, चिंता, उदासी जैसी स्थिति को याद करके प्रतिक्रिया करने को कहा. वहीं कुछ लोगों को शांत रहने के लिए कहा, उसके बाद सांइटिस्टों ने उन सभी लोगों की ब्लड वेसल्स जांची. और ये पाया कि वह कितनी देर अच्छी तरह से फैल सकती है या सिकुड़ सकती है.

इस रिसर्च के रिजल्ट चौंकाने वाले थे, सांइटिस्टों ने पाया कि जो लोग उदासी या चिंता में थे उनकी ब्लड वेसल्स पर ज्यादा असर नहीं था, जबकि गुस्सा करने वाले लोगों के परिणाम चौंकाने वाले थे. जो लोग गुस्सा कर रहे थे उनकी ब्लड वेसल्स सिकुड़ रही थी. अगर आप सिर्फ 8 मिनट के लिए भी गुस्सा करते हैं, तो अगले 40 मिनट तक इसका बुरा असर आपकी खून की नसों पर रहता है. यह असर कुछ ऐसा होता है कि इससे नसों के फैलने और सिकुड़ने की क्षमता आधी रह जाती है, जो हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ाती है.

बता दें कि जब इंसान गुस्सा करता है तो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन जैसे कोर्टिसोल और एड्रेनालिन तेजी से बढ़ जाते हैं. ये हार्मोन धमनियों की भीतरी परत को संकुचित कर देते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है.

गुस्से को ऐसे करें शांत

गहरी सांसें लें: नाक से गहरी सांस लें और मुंह से धीरे-धीरे छोड़ें, ऐसा 5-10 बार करें.
10 तक गिनती: गुस्सा आने पर 1 से 10 तक या उल्टी गिनती गिनें.
जगह बदलें (Time-out): जिस व्यक्ति या स्थिति से गुस्सा आ रहा है, उससे तुरंत कुछ समय के लिए दूर हो जाएं.
पानी पिएं: एक गिलास ठंडा पानी पीने से दिमाग को शांत करने में मदद मिलती है.
चुप रहें: जब बहुत ज्यादा गुस्सा आए, तो कुछ भी बोलने से बचें ताकि बात बिगड़े नहीं.

यह भी पढ़ें: आपको बीमार बना रही आसपास की बदबू! सेहत पर पड़ रहा बुरा असर; रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments