होमHealth Newsआपको बीमार बना रही आसपास की बदबू! सेहत पर पड़ रहा बुरा...

आपको बीमार बना रही आसपास की बदबू! सेहत पर पड़ रहा बुरा असर; रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Bad Smell Harmful For Health: जब हमे किसी चीज की बदबू आती है तो हम क्या करते हैं? सिर्फ नाक बंद करते हैं. ताकि उस समय होने वाली परेशानी से बचा जा सके.

Bad Smell Harmful For Health: जब हमे किसी चीज की बदबू आती है तो हम क्या करते हैं? सिर्फ नाक बंद करते हैं. ताकि उस समय होने वाली परेशानी से बचा जा सके. लेकिन वो बदबू सिर्फ नाक को नहीं हमारी सेहत हमारे माइंड दोनों पर असर डालती है. क्या ये बात आप जानते थे? दरअसल इसी पर एक स्टडी की गई और रिपोर्ट सामने आई. इस रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई.

जानकारी के अनुसार स्टडी में ये सामने आया कि खराब गंध जिसे लोग अक्सर हल्के में ले लेते हैं. ये हमारी हेल्थ पर अफेक्ट डालती है. साथ ही इसके प्रभाव भी कई गंभीर हो सकते हैं. आइए डिटेल में समझते हैं कि आखिर ये स्टडी क्या कहती है. स्टडी में क्या सामने आया और किस तरह बदबू हमारे माइंड और सेहत के लिए हानिकारक है.

चेतावनी की तरह काम करती है बदबू

इस रिसर्च को स्वीडन के करोलिंस्का इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर Johan Lundstrom द्वारा किया गया. उनते मुताबिक ये गंध हमारे शरीर के लिए एक वार्निंग साइन की तरह काम करती है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साइंटिस्ट ने बताया कि सड़ी-गली चीजों या फिर किसी गंदगी से आने वाली गंध ये संकेत देती है कि वहां बैक्टीरिया या हानिकारक तत्व मौजूद हो सकते हैं. यही कारण है कि हमारा दिमाग बहुत तेजी से गंध को पहचानकर हमें उस जगह से दूर रहने के लिए अलर्ट करता है. ऐसे में जान लेते हैं कि इसका सेहत पर क्या और किस तरह असर पड़ता है?

बदबू का कैसे सेहत पर असर पड़ता है?

इस रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जब कोई व्यक्ति लंहे समय तक किसी खराब गंध के संपर्क में रहता है तो इसका सीधा असर उसकी हेल्थ पर दिखाई देने लगता है. रिसर्च ही बताती है कि लगातार बदबू में रहने से व्यक्तियों को सिरदर्द, जी मिचलाना, सांस लेने में परेशानी, नींद खराब होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ये समस्याएं सिर्फ यहीं नहीं खत्म होती, बल्कि ये मेंटल स्ट्रेस, चिड़चिड़ापन भी बढ़ा सकती है. इसपर कई एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ये बदबू सिर्फ हमारी फिजिकल हेल्थ पर नहीं पड़ता. बल्कि इसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है. अगर कोई व्यक्ति किसी बदबू को लेकर ज्यादा चिंतित या परेशान रहता है, तो उसका असर और बढ़ जाता है. यानी गंध के प्रति हमारी प्रतिक्रिया भी हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करती है.

बदल सकता है आपका लाइफस्टाइल

जानकारी के अनुसार लगातार अगर आप बदबू वाले माहौल में रहते हैं. ये उनका लाइफस्टाइल भी बदल सकता है. हालांकि हर व्यक्ति सिर्फ को एक जैसे लक्षण नहीं महसूस होते. ये निर्भर करता है उनकी उम्र, आदत, एलर्जी और लाइफस्टाइल जैसे कई फैक्टर्स पर. क्योंकि किस व्यक्ति को बदबू कितना परेशान करती है. लाइफस्टाइल बदलना भी उसी पर निर्भर करता है. लेकिन ये बात साफ है कि अगर आप अधिक समय तक बदबू में रहेंगे तो इसका असर आपकी सेहत पर जरूर पड़ेगा. ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता.

यह भी पढ़ें: Ozempic दवा से चली जाएगी आंखों की रोशनी? रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments