होमWellnessBeautyPriyanka Chopra की मां ने ग्लोइंग स्किन के लिए बताया असरदार नुस्खा,...

Priyanka Chopra की मां ने ग्लोइंग स्किन के लिए बताया असरदार नुस्खा, आप भी करें ट्राई

Priyanka Chopra Mother Skin Secret: ये डाई फेस पैक नेचुरल चीजों की मदद से बना है. जो स्किन को गहराई से साफ करके अंदर से निखारता है.

Priyanka Chopra Mother Skin Secret: आज के समय में भले मार्किट में भर-भर के महंगे से महंगे प्रोडक्ट मौजूद हो, लेकिन वो प्रोडक्ट हर किसी की पहुंच में नहीं है. ऐसे में वे लोगो जो इन प्रोडक्ट से आज भी बहुत दूर हैं. उनके लिए होम रेमेडी से बेहतर कोई दूसरा विकल्प नहीं है. होम रेमेडी असरदार होने के साथ-साथ बिना साइड इफेक्ट्स के काम अपना काम भी कर जाते हैं.

वहीं इंटरनेशनल सेलिब्रिटी प्रियंका चोपड़ा की मां, डॉ. मधु चोपड़ा ने ग्लोइंग स्किन के लिए एक बेहतरीन और असरदार घरेलू नुस्खा बताया है. उन्होंने एक आसान और असरदार DIY फेस पैक के बारे में बताया है. ये डाई फेस पैक नेचुरल चीजों की मदद से बना है. जो स्किन को गहराई से साफ करके अंदर से निखारता है. साथ ही स्किन से जुड़ी हर समस्या में असरदार है.

ऐसे बनाए डाई फेस पैक | DIY Face Pack

प्रियंका चोपड़ा की मां वीडियो में बताती हैं कि वह फेस वॉश या फिर साबुन का कभी भी इस्तेमाल नहीं करती. इन प्रोडक्ट के अलावा वह इस नुस्खे को लगाती हैं. ये उबटन स्किन को ग्लोइंग रहने के साथ-साथ मुलायम और साफ रखती है. बता दें कि उन्होंने जो नुस्खा बताया है उसमें बेसन, हल्दी का इस्तेमाल किया गया है. बेसन और हल्दी में ऐसे पाए जाने वाले गुण स्किन को साफ, हाइड्रेटिड ग्लोइंग रखता है.

हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण मेलेनिन को संतुलित कर दाग-धब्बे कम करता है और त्वचा को अंदर से निखारता है. वहीं, बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट (डेड सेल्स हटाना) करता है, गंदगी को साफ करता है और एक्सट्रा ऑयल को सोख लेता है.

सामग्री:

1 चम्मच बेसन
थोड़ा सा घर की बनी मलाई
1 चम्मच दही
एक चुटकी हल्दी
थोड़ा ठंडा दूध
विधि: एक बर्तन में बेसन डालें, उसमें घर की बनी मलाई और दही डालें. अच्छे से मिक्स करें. इसके मिश्रण में थोड़ा-सा दूध भी डालें इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लें. और एक पेस्ट के रूप में तैयार कर लें.

इन चीजों का रखें ध्यान

इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें. इसके बाद चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें. पेस्ट के सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. डॉ. मधु खास तौर पर सलाह देती हैं कि इसे आंखों के नीचे न लगाएं, क्योंकि वहां की त्वचा बहुत नाजुक होती है. इसके अलावा जिनकी स्किन पर बेसन सूट नहीं करता वह गेहूं का आटा लगा सकते हैं. और जिन्हें हल्दी से एलर्जी है वह पेस्ट में नींबू मिला सकते हैं. इसके अलावा जिन्हें मलाई या डेयरी प्रोडक्ट्स से परेशानी है, तो इसमें टमाटर या आलू का रस मिला सकते हैं. ये भी त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: स्ट्रेट बालों के लिए केराटिन ट्रीटमेंट कितना सही? जानें इसके साइड इफेक्ट्स

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)



author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments