High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए. लेकिन भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम सुबह का नाश्ता करना भूल जाते हैं. वहीं जब हम अपना नाश्ता स्किप कर देते हैं ऐसे में हमारे शरीर को दिनभर की एनर्जी के लिए जो जरूरी प्रोटीन मिलना चाहिए, वो नहीं मिल पाता है. लेकिन आप कुछ छोटे-मोटे नाश्ते के जरिए इस प्रोटीन इनटेक को पूरा कर सकते हैं.
एक्सपर्ट के अनुसार सुबह का संतुलित नाश्ता इसलिए जरूरी होता है क्योंकि रातभर के 8 से 10 घंटे के उपवास के बाद शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है. इसके अलावा भोजन और कैलोरी को ऊर्जा में तेजी से बदलने का काम करता है. शरीर मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है.
प्रोटीन से भरपूर नाश्ता
पीनट बटर और चिया सीड्स वाला ओट्स
कई लोग मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में ओट्स खाते हैं.लेकिन इसे हाई प्रोटीन का बनाने के लिए इसमें आप पीनट बटर, केला और शहद मिला सकते हैं. दरअसल ओट्स एक बेहतरीन नाश्ता साबित हो सकता है. वहीं इसके लिए आपको किसी तैयारी करने की जरूरत भी नहीं. इसे बनाने के लिए आप एक कटोरी में चिया सीड्स वाला ओट्स डाले, इसमें थोड़ा पीनट बटर डाले. मिठास के लिए इसमें एक केला डालें और थोड़ा शहद भी डाल सकते हैं.
कच्चे पनीर और ताजी सब्जियां
रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट के लिए आप उबली हुई सब्जियों के साथ कच्चे पनीर का सेवन कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए ताजे पनीर को लें, इसमें बारीक कटा हुआ खीरा, टमाटर और गाजर मिला लें. सलाद की तरह इसे खाएं. स्वाद के लिए इसमें नमक और नींबू भी मिला सकते हैं. यह एकदम हल्का नाश्ता है जो पचने में बहुत आसान होता है। कच्चे पनीर से शरीर को शुद्ध और हाई-क्वालिटी प्रोटीन मिलता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है.
अंकुरित मूंग दाल का सलाद
प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्टा करने के लिए आप अंकुरित मूंग दाल का सेवन भी कर सकते हैं. बता दें कि प्रति 100 ग्राम अंकुरित मूंग में लगभग 3 से 7 ग्राम प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. रात में एक कटोरी मूंग दाल को भिगोकर रख दें इसके बाद अंकुरित होने तक का इंतजार करें. हल्के अंकुर होने के बाद आप इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा और थोड़ी-सी हरी मिर्च मिलाकर खाएं. स्वाद के लिए इसमें नींबू और काला नमक मिला सकते हैं.
यह भी पढ़ें: इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका
FAQs
सवाल: रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट क्यों जरूरी है?
जवाब: प्रोटीन से भरपूर नाश्ता शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देता है, जल्दी भूख नहीं लगने देता और मांसपेशियों की सेहत बनाए रखने में मदद करता है.
सवाल: मिनटों में बनने वाला रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट क्या हो सकता है?
जवाब: उबले अंडे, बेसन चीला, पनीर भुर्जी, मूंग दाल चीला, ग्रीक योगर्ट के साथ फल और नट्स, या ओट्स में दूध और सीड्स मिलाकर पौष्टिक प्रोटीन ब्रेकफास्ट तैयार किया जा सकता है.
सवाल: रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
जवाब: नाश्ते में प्रोटीन के साथ फाइबर और हेल्दी फैट भी शामिल करें। तली-भुनी चीजों और अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थों से बचें, ताकि भोजन संतुलित और स्वास्थ्यवर्धक रहे.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

