होमDietइन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का...

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं. लेकिन इसके सेवन के समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. कुछ चीज़ों के साथ इसका सेवन फायदेमंद नहीं माना जाता.

आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि किन चीज़ों के साथ बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए. बादाम शरीर को पहुंचाने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं. बादाम खासतौर पर दिमाग और दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है. बादाम को हर चीज के साथ खाना सही नहीं माना जाता. कुछ फूड कॉम्बिनेशन पाचन में परेशानी पैदा कर सकते हैं या कुछ लोगों में गैस, पेट फूलना या भारीपन जैसी समस्याओं की वजह बन सकते हैं.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम

ऑयली फूड

बादाम का सेवन तले-भुने खाने के बाद नहीं करना चाहिए. जैसे, समौसा-पकोड़े आदि. क्योंकि बादाम में पहले से ही फैट मौजूद होता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप इन दोनों को एक साथ खाते हैं तो दोनों का फैट ओवरलोड हो जाता है. अगर ऑयली फूड के साथ इसका सेवन कर लिया जाए तो कुछ लोगों को भारी पेट, अपट और गैस जैसी समस्या हो सकती है.

मीठी चीज

अगर आप किसी तरह की मिठाईयां या डेजर्ट का सेवन कर लेते हैं तो उसके बाद भी बादाम का सेवन करने से बचें. एक्सपर्ट कहते हैं कि ऐसा करने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है, कैलोरी ओवरलोड हो जाती है. इसके अलावा बादाम में पाए जाने वाले गुण नष्ट हो जाते हैं.

हैवी मील के बाद

हैवी खाने के बाद भी बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप हैवी मील के बाद बादाम का सेवन कर लेते हैं तो आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है. क्योंकि एक्सपर्ट कहते हैं कि बादाम को पचाने के लिए पेट को बहुत मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में अगर आप हैवी मील के बाद ऊपर से बादाम खा लेते हैं तो पेट ठप हो सकता है.

ज्यादा नमक वाले रोस्टेड बादाम

ज्यादा नमक वाले रोस्टेड बादाम का सेवन भी नहीं करना चाहिए. क्योंकि ऐसे बादाम सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि रोस्टेड बादाम के सेवन से बीपी बढ़ सकता है. शरीर में पानी रूकने की समस्या हो सकती है. इसके अलावा ज्यादा नमक का सेवन दिल और किड़नी पर भी असर डालता है. इसलिए इस तरह के बादाम का सेवन करन से बचना चाहिए.

वहीं अगर आप हाई बीपी या दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं तो इस तरह के बादाम का सेवन करने से जरूर बचें. ऐसे बादाम आपको फायदा पहुचाने की बजाए नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे बादाम का सेवन करने के बजाए आप सादे या भीगे हुए बादाम का सेवन करें. ये ऑप्शन बेहतर साबित होगा. सेहत को किसी प्रकार का कोई नुकसान भी नहीं होगा.

बादाम खाने का सबसे बेस्ट तरीका

बादाम खाने का बेस्ट तरीका होता है. रात में भिगोकर रख दें. इसके बाद सुबह छिलके उतारकर इसका सेवन करें. एक्सपर्ट कहते हैं कि बादाम के छिलके में टैनिन होता है, जो शरीर को बादाम के पोषक तत्व सोखने से रोकता है. छिलका उतार कर खाने से इसे पचाना आसान हो जाता है. बादाम को चबा-चबाकर खाएं, चबाने से लार (Saliva) के एंजाइम्स इसके फैट को आसानी से तोड़ पाते हैं. ध्यान रहे कि सुबह खाली पेट बादाम का सेवन फायदेमंद होता है.

बादाम खाने का सही समय और मात्रा

सही समय

सुबह खाली पेट: यह याददाश्त, एनर्जी और दिल की सेहत के लिए सबसे बेस्ट है.
शाम के स्नैक्स में: शाम 4 से 6 बजे के बीच भूख लगने पर तली-भुनी चीजों की जगह बादाम खाना एक बेहतरीन विकल्प है.

सही मात्रा

स्वस्थ वयस्क (Adult) के लिए एक दिन में 5 से 8 बादाम खाना पर्याप्त है.
सर्दियों में या भारी वर्कआउट करने वाले लोग इसकी मात्रा 10 से 12 कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

बिना भीगे (सूखे) बादाम न खाएं: सूखे बादाम गर्म तासीर के होते हैं और इनमें फाइटिक एसिड होता है, जिससे पेट में गर्मी, पिंपल्स या कब्ज की समस्या हो सकती है.
भोजन के तुरंत बाद बचें बादाम खाने से बचें.

यह भी पढ़ें: कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

FAQs

सवाल: बादाम के साथ कौन-से फल खाना सबसे अच्छा माना जाता है?

जवाब: सेब, केला, बेरी और खजूर बादाम के साथ अच्छे विकल्प हैं.

सवाल: क्या बादाम को दही के साथ खाया जा सकता है?

जवाब: हां, दही और बादाम का संयोजन प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है.

सवाल: क्या बादाम के साथ ज्यादा नमक वाले स्नैक्स खाने चाहिए?

जवाब: नहीं, ज्यादा नमक वाले स्नैक्स के साथ बादाम खाने से सोडियम का सेवन बढ़ सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

बरसात में नहीं होंगे बीमार! इन फलों का करें सेवन, बीमारियों से बचे रहेंगे

Fruits for immunity: मानसून के मौसम में ना सिर्फ सब्जियों के सेवन में ध्यान देना चाहिए बल्कि फलों के सेवन को लेकर भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments