Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि, उन्होंने बताया कि वह अपने लिए कैसा डिनर तैयार करती है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों को हल्की वॉक और पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाने की सलाह भी दी है.
गौरतलब है कि दीपिका कक्कर पिछले साल कैंसर से जूझ रही थी उन्होंने इम्यूनोथेरैपी कराई जिसके बाद वह अपनी सेहत का खास ध्यान रखती हैं. वहीं समय-समय पर अपने व्लॉग में फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट के बारे में जानकारी देती रहती है.
यह भी पढ़ें: Cancer Treatment के बाद इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो दोबार होने का खतरा!
कैंसर के बाद दीपिका ने शेयर की डाइट
दीपिका कहती हैं कि, ‘बीमारी से ठीक होने के लिए सबसे जरूरी होता है डाइट का ख्याल रखना. इसलिए मैंने अपनी डाइट में थोड़े-बहुत बदलाव किए हैं. आज मैं आपको बताऊंगी डिनर में क्या खाती हूं. मैं अपने लिए बाजरे का पराठा बनाती हूं, जिसमें बाजरे का आटा, ब्लांच किया हुआ पालक, थोड़ा प्याज, लहसुन, जीरा, नमक, थोड़ा घी और सुबह की बची हुई दाल मिलाती हूं. इस आटे को गूंधने के लिए पानी नहीं, सिर्फ दाल का इस्तेमाल करती हूं. फिर इसे तवे पर हल्का-हल्का सेंकती हूं और ऊपर से घी नहीं लगाती ताकि यह ज्यादा रिच न हो जाए.’
वह कहती हैं कि बीमारी के दौरान सही खाना और सही समय पर खाना बहुत जरूरी है. हर खाने के बाद 15–20 मिनट हल्की वॉक करनी चाहिए. इस समय न्यूट्रिशन से बिल्कुल समझौता नहीं करना चाहिए. मेरी प्लेट में कच्ची सब्जियां, सब्जी, दाल और बैलेंस्ड न्यूट्रिशन होता है. कई बार मैं साथ में एक कटोरी सौते (हल्की पकी हुई) सब्जियां भी लेती हूं. इसके सात ही दीपिका अपनी डाइट के बारे में बताते हुए कहती है कि सभी का शरीर अलग होता है इसीलिए खानपान भी अलग हो सकता है.
रिकवरी के दौरान अलग
एक्टर ने लोगों को सलाह दी कि रिकवरी के दौरान उन्हें अक्सर अलग-अलग चीजें खाने की इच्छा होती है, पर हर चीज़ खाना बेहतर नहीं होता. इसलिए बेहतर है कि खाने को हेल्दी तरीके से तैयार किया जाए. यानी ऐसी रेसिपी तैयार की जाए जो स्वाद भी बनाए रखे, भूख भी शांत करे और साथ ही शरीर को रिकवरी के लिए जरूरी पोषण भी प्रदान करे.
लोगों से की अपील
इसके साथ ही एक्टर्स ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर की सलाह के बाद ही अपने आहार में बदलाव किया है. इसलिए उनका ब्लॉग देखकर उन चीज़ों पर भरोसा करने के बजाए. अपने शरीर के अनुसार बात सुनें. डॉक्टर की सलाह के बिना किसी प्रकार का कोई बदलाव ना करें.
बता दें कि एक्टर्स को स्टेज 2 लिवर कैंसर (Stage 2 Liver Cancer) का कैंसर हुआ था, जिसके बाद 14 घंटों की सर्जरी के बाद उनका ट्यूमर रिमूव किया गया था, लेकिन उसके बाद इसी साल फरवरी में उनके लीवर में नया सिस्ट पाया गया, जिसके बाद वह लगातार इम्यूनोथेरैपी ले रही हैं. वहीं वह अपनी सेहत को लेकर लगातार यूट्यूब पर अपडेट देती रहती हैं.
यह भी पढ़ें: Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर
FAQs
सवाल: कैंसर से रिकवरी के दौरान दीपिका कक्कड़ अपनी डाइट में क्या शामिल करती हैं?
जवाब: वह बाजरे का पराठा, दाल, पालक, सलाद, लौकी की सब्जी और दही जैसी पौष्टिक चीजें खाती हैं.
सवाल: रिकवरी के दौरान खाने को लेकर दीपिका ने क्या सलाह दी?
जवाब: उन्होंने कहा कि पसंदीदा व्यंजनों को हेल्दी तरीके से मॉडिफाई करें, ताकि स्वाद भी मिले और शरीर को पूरा पोषण भी मिले.
सवाल: दीपिका के अनुसार बीमारी से उबरने के लिए सबसे जरूरी क्या है?
जवाब:सही समय पर संतुलित भोजन करना, पोषण से समझौता न करना और खाने के बाद हल्की वॉक करना.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

