Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद भूख हड़ताल खत्म कर दी है. सरकार के आश्वासन के बाद ये अनशन को खत्म कर दिया गया है. उनकी भूख हड़ताल को खत्म करने के बाद तमाम सवाल पैदा होते हैं. जैसे आखिर कितने दिनों बाद एक व्यक्ति नॉर्मल डाइट खा सकता है.
कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि लंबे समय तक भूखा रहने के बाद भरपेट खाना-खा लेना सही तरीका है. लेकिन ऐसा नहीं है. इसलिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर एक व्यक्ति नॉर्मल डाइट पर कैसे लौट सकता है. कितने दिनों बाद खाना खा सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि तुरंत भरपेट खाना खा लेना सुरक्षित नहीं होता.
कितनी दिनों बाद खानी चाहिए नॉर्मल डाइट
अगर व्यक्ति नॉर्मल डाइट पर आ जाए. जैसे भरपेट खाना खाने लग जाए तो क्या हो जाता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर ऐसा किया जाए तो मेटाबॉलिज्म पर अफेक्ट पड़ता है. बॉडी पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए कहा जाता है कि लंबे समय तक भूख हड़ताल नहीं कपनी चाहिए. धीरे-धीरे ही और लाइट खाने जैसे सूप से शुरुआत करनी चाहिए. इसके बाद नॉर्मल डाइट पर लौटना चाहिए. जब शरीर उस खाने को आसानी से पचाने लगे, तभी धीरे-धीरे नॉर्मल डाइट की ओर बढ़ना चाहिए.
थोड़ी मात्रा में करनी चाहिए शुरुआत
कई दिनों तक भूखा रहने के बाद जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. लिक्विड डाइट से शुरुआत करनी चाहिए. थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार खाना खाएं. जो शरीर को अच्छे से पचाए. इसके बाद आप धीरे-धीरे दाल, दली, पनीर, उबला अंडा या फिर अन्य प्रोटीन वाले फूड प्रोडक्ट्स शामिल किए जा सकते हैं. हालांकि डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
कैसी होनी चाहिए डाइट?
अब डाइट की अगर बात करें तो सबसे पहले अपने शरीर को हाइड्रेट करें. सादा पानी, ओआरएस, डॉक्टर की सलाह पर इलेक्ट्रोलाइट्स दिए जाने चाहिए. इन्हीं के बाद आप सादा पानी, ओआरएस या फिर डॉक्टर की सलाह पर डाइट दे सकते हैं. जैसे दलिया, पतली खिचड़ी, सब्जियों का सूप, दही, नारियल पानी.
यह भी पढ़ें: बार-बार सूज जाते हैं पैर? कहीं किडनी या लिवर की बीमारी का संकेत तो नहीं
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

