होमHealth Newsबार-बार सूज जाते हैं पैर? कहीं किडनी या लिवर की बीमारी का...

बार-बार सूज जाते हैं पैर? कहीं किडनी या लिवर की बीमारी का संकेत तो नहीं

Foot Swelling Causes: बार-बार पैरों में सूजन आना हार्ट, किडनी या लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है. जानिए इसके कारण, कब डॉक्टर से मिलना चाहिए और कौन-से टेस्ट कराए जाते हैं.

Foot Swelling Causes: जब हम दिनभर खड़े रहें और बैठकर काम न करें, लगातार चलते रहे इससे पैरों में सूजन आ जाती है. हालांकि ये समस्या अपने आप ठीक हो सकती है. लेकिन अगर बार-बार पैरों में सूजन आ रही है और ये बनी रहे तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए. इसके पीछे कई कारण हो सकता है.

कारणों की अगर बात करें तो आपकी डाइट इसका कारण हो सकती है. जैसे अधिक नमक, लंबे समय तक एक ही जगह पर खड़े रहकर काम करना, प्रेग्नेंसी की वजह से भी पैरों में सूजन आने की समस्या हो सकती है. ध्यान रखें कि सूजन के साथ-साथ अगर आपके पैरों में दर्द हो, लालपन हो, सांस लेने में तकलीफ हो रही हो और कोई अन्य लक्षण दिखाई दें तो सावधान हो जाना चाहिए.

नहीं अपनाने चाहिए घरेलू उपाय

दरअसल कुछ लोग घरेलू उपाय अपनाने लग जाते हैं. लेकिन ऐसे लक्षण अगर दिखें तो उन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए. साथ ही उनपर भरोसा न करकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए. क्योंकि सही जांच के बाद ही आप ये पता लगा सकते हैं कि आखिर बॉडी को किस चीज की जरूरत है और इलाज जल्द से जल्द शुरू किया जा सके.

सूजन आना इन बीमारियों का संकेत

अब जान लेते हैं पैरों में सूजन आने का कारण किस बीमारी का संकेत होता है. जानकारी के अनुसार हार्ट फेलियर. हार्ट फेलियर में दिल में खून ठीक से पंप नहीं कर पाता है. नतीजा पैरों में और टखनों में पानी होता है. किडनी की भी बीमारी हो सकती है. कई बार किडनी की बीमारी होने पर सरीर में अधिक पानी और नमक सही तरीके से नहीं निकल पाता है. जो सूजन का कारण बन सकती है. लिवर की बीमारी जो प्रोटीन की कमी के कारण हो सकता है. ये अक्सर तब होती है जब लिवर में लिक्विड पदार्थ का बैलंस बिगड़ता है और वो सूजन बनाती है.

डॉक्टर कैसे करते हैं इलाज?

जब पैर बार-बार सूज रहे होते हैं, तो डॉक्टर इलाज के तौर पर सबसे पहले मेडिकल हिस्ट्री, दवाएं, दूसरे लक्षणों के बारे में आपसे पूछते हैं. इसकी बाद आगे की जांच की जाती है. ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, किडनी, लिवर, हार्ट, ईसीजी, इकोकार्डियोग्राफी या फिर पैरों की नसों का अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी जाती है. हालांकि किस मरीज को कौन सा टेस्ट बताया जाएगा ये पूरी तरह उस मरीज की कंडिशन पर ही निर्भर करता है. इसलिए खुद से इलाज करना खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: गोरा बनने के लिए लगाते हैं क्रीम? दिमाग पर असर पड़ सकता है गंभीर असर!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

भारत को मिली डेंगू की पहली वैक्सीन! जानें कितनी होगी कीमत और साइड इफेक्ट्स

Dengue Vaccine Price: भारत में पहली Dengue Vaccine Qdenga को मंजूरी मिल गई है. जानें इसकी संभावित कीमत, साइड इफेक्ट्स, किसे लगेगी और बाजार में कब तक उपलब्ध हो सकती है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments