Dengue Vaccine Price: भारत ने मच्छरों से लड़ने का तोड़ निकाला है. दरअसल बारिश का मौसम आते ही मच्छर और उनसे होने वाली बीमारियों की चिंता सताती थी. जिसके चलते तरह-तरह के Ointment यानी मलहम लगाते फिरते थे. कुछ तो ऐसी हैं जो स्किन को सूट करे या न करे. फिर भी इस्तेमाल करना पड़ता था. क्योंकि मच्छरों से होने वाली बीमारी से बचना भी तो है. लेकिन अब ये खौफ खत्म हो चुका है.
दरअसल भारत में सेंट्रल ड्रगस स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने पहली डेंगू की वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ के इस्तेमाल को ऑफिशियली मंजूरी दे दी है. यानी अब जल्द ही ये वैक्सीन बाजारों तक बिकेगी और आप इसे लगवा पाएंगे. पहले जान लेते हैं इस वैक्सीन को जापान की फार्मास्यूटिकल कंपनी ताकेडा ने तैयार किया है.
कितनी होगी डेंगू वैक्सीन की कीमत?
वैक्सीन लॉन्च होने के बाद तमाम सवाल लोगों के मन में है. जैसे इसकी कीमत क्या होगी. इसे कितनी कीमत में लगाया जाएगा. हालांकि ऑफिशियली इसकी कोई जानकारी नहीं सामने आई है. लेकिन एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि 6 हजार से 12 हजार रुपये तक के आसपास इसकी कीमत हो सकती है. यानी अगर कीमत 6 हजार रुपये तो आपको एक डोज के लिए करीब 3 हजार रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है. लेकिन ये कीमत और भी कम हो सकती है मार्केट में लॉन्च होने के बाद इसकी डिमांड बढ़ने पर उम्मीद है कि कीमत और भी कम हो सकती है.
दवा के साइड इफेक्ट्स क्या है?
कुछ लोग इसलिए घबरा रहे हैं कि अगर दवा का साइड इफेक्ट हो गया तो वो क्या करेंगे? तो आपको बता दें कि ये सोच ठीक है. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. जानकारी के अनुसार बेहद नॉर्मल ही साइड इफेक्ट्स होंगे जैसे डोज लगने के बाद हल्का बुखार, सिरदर्द, या फिर जहां वैक्सीन लगेगी उस जगह थोड़ा दर्द महसूस हो सकता है. उम्र की अगर बात की जाए तो 4 साल से छोटे बच्चे से लेकर 60 साल तक के अडल्ट्स को ये वैक्सीन लगाई जा सकेगी.
यह भी पढ़ें: शराब-तंबाकू का सेवन नहीं किया फिर सर्वाइकल कैंसर का शिकार? जानें कारण
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

