Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात में अपनी भूख हड़ताल खत्म की है. जिसके बाद एक सवाल आता है कि क्या 26 दिन तक भूखा रहने के बाद कोई अचानक खाना खा ले तो बॉडी पर कैसा असर पड़ता है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. अनाया बांगर ने मां बनने की इच्छा जाहिर की है. क्या ऐसा हो सकता है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. मध्य-प्रदेश में एक अस्पताल में डॉक्टर ने मरीज को IV ड्रिप की जगह वॉटर बोटल चढ़ा दी. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में. चलिए शुरू करते हैं.
यहां देखें पूरा VIDEO:
26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने खाया खाना
सोनम वांगचुक ने 26 दिन के अनशन को खत्म किया है. जिसे लेकर सवाल आता है कि अगर कोई व्यक्ति इतने दिन तक भूखा रहे और अचानक खाना-खाना शुरू कर दे तो उसके शरीर पर कैसा असर पड़ता है. इसका जवाब है कि ऐसी स्थिती में फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक भूखा रहता है तो शरीर खुद को एनर्जी देने के लिए अलग-अलग स्टेज से गुजरता है. जैसे ग्लूकोज का इस्तेमाल करना, शरीर में जमा चर्बी को इस्तेमाल करता है. वहीं से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है. मसल्स को एनर्जी में बदलता है. लेकिन इस दौरान हमारा मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है. जिससे बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलंस बिगड़ता है. इसलिए इतने दिनों तक भूखा रहने के बाद डॉक्टर हल्का खाना जैसै लीक्विड डाइट की ही सलाह देते हैं. इसके बाद आपको धीरे-धीरे सोलिड डाइट की ओर बढ़ना चाहिए.
अनाया बांगर बनना चाहती हैं मां
पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर एक बार फिर से चर्चा में है. दरअसल अनाया ने मां बनने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वो नैचुरली गर्भधारण नहीं कर सकती हैं. हार्मोन थेरेपी से उन्होंने कहा कि काफी बदलाव आते हैं. लेकिन व्यक्ति गर्भधारण नहीं कर सकता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी और हार्मोन थेरेपी का असर व्यक्ति की फर्टिलिटी पर पड़ सकता है. इसलिए अगर भविष्य में जैविक रूप से माता-पिता बनने की इच्छा हो, तो सर्जरी से पहले ही फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन के विकल्पों पर विचार करना चाहिए.
मध्य-प्रदेश में मरीज को चढ़ा दी पानी की बोटल
मध्य-प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल एक अस्पताल में मरीज पहुंचा था जिसने चूहे मारने वाली दवा खा ली थी. डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे पानी की बोतल चढ़ा दी. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो पर तुरंत एक्शन लिया गया और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है. हालांकि मामले में आगे की जांच जारी है. पीड़ित की तबियत में भी सुधार है. लेकिन ऐसे मामले ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: कैंसर की दवाएं हुईं महंगी, अमेरिकी सैनिकों का टेस्टोस्टेरोन टेस्ट और डॉक्टरों का ChatGPT इस्तेमाल
यहां देखें पूरा VIDEO:

