होमWellnessBeautyHair fall: आज ही बदलें अपनी आदतें,बालों की जड़े कर रही कमजोर

Hair fall: आज ही बदलें अपनी आदतें,बालों की जड़े कर रही कमजोर

Why is Gen Z losing hair: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके बाल हर दिन झड़ते हैं. वहीं बालों का राजोना झड़ना लोगों को डरा देता है.

Why is Gen Z losing hair: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके बाल हर दिन झड़ते हैं. वहीं बालों का राजोना झड़ना लोगों को डरा देता है. कहीं वो एक दिन गंजे ना हो जाएं. बालों के झड़ने का सीधा-सा संबंध गंजेपना से लगाया जाता है. ऐसे में वह तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन प्रोडक्ट्स के बजाए आपको कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत होती है.

आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि आपको ऐसी कौन-सी आदतें बदलनी हैं कि जिनके कारण आपके बाल झड़ते हैं. दरअसल एक्सपर्ट कहते हैं कि हमारी कुछ आदते ऐसी होती है जिनके बुरा असर हमारे बालों पर पड़ता है. इसलिए आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है.

बालों को डैमेज करने वाली आदतें

एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर हमे अपने बालों का झड़ना रोकना है तो अपनी कुछ सामान्य-सी दिखने वाली आदतों को बदलना होगा. ये आदते बालों की जड़ों को कमजोर करती है. इसलिए इन आदतों को बदलना बहुत जरूरी है.

  • शैंपू को बालों पर रगड़ने
  • कंडीशनर का इस्तेमाल न करने
  • तौलिए से बालों को रगड़ने
  • गीले बालों में कंघी करना
  • हेयर टूल्स का इस्तेमाल करना
  • बालों को टाइट बांधना
  • बालों में बार-बार ब्रश करना

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • हम में से कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते है. लेकिन गर्म पानी के इस्तेमाल से बचना चाहिए. गर्म पानी से बाल धोने पर स्कैल्प खराब हो सकती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्म पानी स्कैल्प का नेचुरल ऑयल कम कर देती है. ऐसे में बाल रूखे हो जाते हैं. स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खत्म होने से बालों की जड़े कमजोर होने लगती है. इसलिए भूलकर भी गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें.
  • आज के समय ऐसी बहुत-सी महिलाएं हैं जो ऑफिस जाती है. ऐसे में उनके पास गीले बालों का सुखाने का समय नहीं होता, और वह गीले बाल बांध लेती है. लेकिन ऐसा करना स्कैल्प और उनकी जड़ों को कमजोर बनाता है. इसलिए गीले बालों को बांधने से बचें. इसके अलावा गीले बालों में कंघी करते समय भी सावधानी बरतें. बालों का पानी सूखने के बाद उनमें कंघी करें.
  • कई लोगों की आदत होती है कि वह गीले बालों का पानी तौलिए से झाड़ते हैं. इस तरह की आदतें बालों के लिए नुकसानदायक होती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर तौलिए से बालों को झाड़ते हैं तो बालों की बाहरी परत क्यूटिकल को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए बालों को तौलिए से रगड़ने की बजाए हल्के हाथों से दबाकर पानी सुखाएं.
  • हेयर टूल्स बालों को कई तरह से नुकसान पहुंचाते है. हेयर टूल्स बालों का नेचुरल ग्लो और नमी खो देते हैं. ऐसे में बाल जल्दी झड़ जाते हैं.
  • हेयर टूल्स के अलावा बाल बांधने का तरीका भी बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाता है. जैसे, टाइट पोनीटेल, जूड़ा या चोटी बनाकर आप बालों की जड़ों को कमजोर करती है.

डाइट पर ध्यान न देने

बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए आपको अपनी डाइट में दाल, अंडे, पनीर, मछली, पालक, चना, गुड़, अंडा, मूंगफली, अखरोट, अलसी, फैटी फिश बादाम, कद्दू के बीज, दालें, आंवला, संतरा, अमरूद, का सेवन करें. एक्सपर्ट कहते हैं मिनरल्स और विटामिन्स का ध्यान रखने के साथ-साथ आपको भरपूर मात्रा में पानी का सेवन भी करना चाहिए. सही पोषण बालों के लिए बेहद जरूरी होता है. इससे हेयर फॉल में कमी आती है.

यह भी पढ़ें: रात में इन चीजों से करें परहेज, नहीं हो जाएगी पेट की समस्या!क्या-क्या शामिल करें

FAQs

सवाल. कौन-सी आदतें बालों की जड़ों को कमजोर करती हैं?

जवाब. खराब डाइट, तनाव, कम नींद, बार-बार हीट स्टाइलिंग और केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल.

सवाल. बालों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं?

जवाब. प्रोटीन, आयरन, बायोटिन, जिंक, ओमेगा-3 और विटामिन C से भरपूर संतुलित आहार लें.

सवाल. क्या रोजाना झड़ते बाल सामान्य हैं?

जवाब. हां, रोज 50–100 बाल झड़ना सामान्य माना जाता है. इससे ज्यादा बाल झड़ें या लंबे समय तक समस्या रहे तो डॉक्टर से सलाह लें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments