होमWellnessHome Remediesरात में इन चीजों से करें परहेज, नहीं हो जाएगी पेट की...

रात में इन चीजों से करें परहेज, नहीं हो जाएगी पेट की समस्या!क्या-क्या शामिल करें

Avoid These Foods: मानसून के मौसम में पेट की समस्या ज्यादा देखने के मिलती है. पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है. ऐसे में आपको हल्का और सुपाच्य भोजना तो करना ही चाहिए.

What foods should I avoid at night: मानसून के मौसम में पेट की समस्या ज्यादा देखने के मिलती है. पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है. ऐसे में आपको हल्का और सुपाच्य भोजना तो करना ही चाहिए, लेकिन साथ ही आपको रात के खाने पर भी ध्यान देने की जरूरत है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि रात को खाने के दौरान कौन-सी सावधानी रखनी चाहिए.

क्योंकि एक्सपर्ट कहते हैं कि रात का खाना आपके पेट पर गहरा असर डालता है. इसलिए रात के खाने पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए. अगर पेट की समस्या से बचना है तो आप रात के खाने पर भी ध्यान दें.

रात को किस खाने से बचना चाहिए?

  • अगर आपको पेट दर्द की समस्या से बचना है तो रात के समय में तली-भुनी चीज़ें से परहेज करना चाहिए. खासतौर पर समोसा, कचौड़ी, पकोड़े, फ्रेंच फ्राइज और तली हुई चीजें. कई बार लोग रात के समय पूडी-पूडी, कचौड़ी खाकर सो जाते हैं. यह उनके पेट पर गहरा असर डालता है.
  • रात को ये चीजें पेट में अपच, गैस और भारीपन की समस्या पैद कर सकते हैं. इसलिए कोशिश करें कि इनका सेवन ना करें.
  • रात को दही के सेवन पर भी ध्यान देना चाहिए. आयुर्वेद के अनुसार रात के समय दही का सेवन शरीर में ‘कफ दोष’ बढ़ाता है, जिससे बलगम, सर्दी-जुकाम और जोड़ों में दर्द की समस्या हो जाती है. ऐसे में रात के समय इसके सेवन पर ध्यान दें. यह पेट की समस्या को बढ़ा सकता है.
  • रात के समय अचार का सेवन भी नहीं करना चाहिए. हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिन्हें खाने के साथ अचार चाहिए ही होता है. लेकिन अगर आप अचार के शौकीन हैं तो रात के समय इसका सेवन ना करें. आयुर्वेद कहता है कि रात के समय में अचार वायु (वात) व कफ को असंतुलित कर देता है. ऐसे में ये शरीर में पाचन की समस्याए बढ़ा देता है.
  • मीठी चीजों का सेवन भी रात को नहीं करना चाहिए. ये पेट की समस्या के अलावा आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा देता है. इसलिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए. ब्लड शुगर लेवल के अलावा ये वजन में भी बढ़ोतरी करता है. मीठा का सेवन आपकी नींद में भी बाधा डाल देता है.

रात के भोजन में क्या-क्या शामिल करना चाहिए?

  • साबुत अनाज की 1–2 रोटी या थोड़ी मात्रा में ब्राउन राइस/मिलेट्स.
  • दाल, राजमा, छोले या पनीर, अंडा, मछली, चिकन जैसे प्रोटीन स्रोत.
  • हरी सब्जियां या मौसमी सब्जियां.
  • सलाद जैसे खीरा, टमाटर, गाजर.
  • स्वस्थ वसा के लिए थोड़ी मात्रा में घी, नट्स या बीज.

यह भी पढ़ें: Cavity Home Remedies: दांतों में कैविटी लगने वाली है? समय रहते पहचानें जरूरी संकेत

FAQs

सवाल: रात के भोजन में क्या शामिल करना चाहिए?

जवाब: रोटी, दाल, हरी सब्जियां, सलाद और प्रोटीन युक्त भोजन शामिल करें.

सवाल: रात में क्या खाने से बचना चाहिए?

जवाब: तला-भुना, ज्यादा मसालेदार और जंक फूड खाने से बचें.

सवाल: रात का खाना कब खाना चाहिए?

जवाब: सोने से 2–3 घंटे पहले रात का भोजन कर लेना बेहतर माना जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments