Street Foods Are Healthy: रोड साइड रेहड़ी पटरियों पर बिकने वाला खाना जिसे स्ट्रीट फूड कहा जाता है. अक्सर स्ट्रीट फूड को लेकर ये कहा जाता है कि बाहर का खाना मत खाओ क्योंकि वो हेल्दी नहीं होता है. कैसे तेल में, गंदगी में किस तरह से खाना तैयार कर रहे हैं ये कोई नहीं जानता. इसलिए ऐसे खाने को खाने से मना कर दिया जाता है.
हालांकि अगर आप सेफ खाने की अगर बात करें तो घर का खाना सबसे बेस्ट होता है. आपको मालूम है कैसे मसालों को तैयार किया जा रहा है. इसलिए बाहर के खाने को अनसेफ माना जाता है. लेकिन आजकल काफी ऑप्शन मिलने लगे हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे स्विगी, जॉमैटो और अन्य प्लेटफॉर्म जिनपर फूड डिलीवरी की जाती है. इनसे लोग खाना मंगवाते हैं. इसलिए ये तर्क भी आ जाता है कि हम क्लाउड किचन से खाना ऑर्डर करते हैं वो सेफ है. इसपर फिट रहे इंडिया ने FSSAI के सीईओ से जब बात की तो उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं.
ई-कॉमर्स VS स्ट्रीट फूड
FSSAI के सीईओ ने रहा कि स्ट्रीट फूड का खाना ज्यादा सेफ एंड हेल्दी है ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की तुलना में. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां आपको जो खाना सर्व किया जा रहा है. एक तो गर्म-गर्म परोसा जा रहा है और वो आपके सामने उसे तैयार किया जा रहा है. जो सेफ ऑप्शन है. हालांकि लोगों की एक शिकायत रहती है कि स्ट्रीट फूड सेफ इसलिए नहीं होता क्योंकि जिस तेल में खाने को पकाया जाता है उसे फिर से इस्तेमाल कर लिया जाता है. जिसे लेकर FSSAI स्ट्रीट फूड वेंडर्स से लगातार यही अपील करता है कि ऐसा न किया जाए और ऐसे तेल को दोबारा इस्तेमाल न किया जाए.
खराब खाने की शिकायत कहां करें?
अब अगर गलती से आपके पास खराब खाना आ जाए तो आप कहां शिकायत कर सकते हैं? FSSAI ने इसके लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार किया है. जिसका नाम है फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप. ये आपको प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर दोनों पर मिल जाएगा. उस प्लेटफॉर्म पर आपको शिकायत करनी है. वहां से आपको एक ट्रैकिंग नंबर मिलेगा. जिससे आप ये ट्रेस कर पाएंगे कि आखिर आपकी शिकायत गई कहां तक है. लेकिन इसके साथ-साथ आपको ये भी ध्यान रखना है कि जिस राज्य में आप है वहां के फूड सेफ्टी कमिश्नर ऑफिसर को आप इसकी शिकायत करें.
यह भी पढ़ें: मानसून में क्यों बढ़ जाती है खुजली? जानें कारण और बचने के टिप्स
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

