होमHealth Newsक्या प्लास्टिक की बोतल से पानी पीते हैं? हो सकता है कैंसर!

क्या प्लास्टिक की बोतल से पानी पीते हैं? हो सकता है कैंसर!

Plastic Bottle Cancer Myth: क्या प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने से कैंसर हो सकता है? जानिए वायरल दावे की सच्चाई, BPA का असर और एक्सपर्ट्स इस बारे में क्या सलाह देते हैं.

Plastic Bottle Cancer Myth: सोशल मीडिया पर कई दावे किए जाते हैं, जो तेजी से वायरल हो जाते हैं. अब एक दावा है जिसकी इस समय खूब चर्चा हो रही है, वो है कि अगर आप प्लास्टिक की बोतल से पानी पिएंगे तो कैंसर हो सकता है. हालांकि ये दावा आज का नहीं बल्कि सालों पुराना दावा है. बड़े बुजुर्ग भी इसी तरह की सलाह देते हैं.

क्योंकि ये दावा काफी पुराना है. सालों से चलता आ रहा है. लोग सुनते हैं और उनपर विश्वास भी कर लेते हैं. जिससे ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या सच में प्लास्टिक की बोतल कैंसर का कारण बन सकती है. इससे आपकी हेल्थ को क्या नुकसान पहुंच सकता है. आइए जानते हैं.

क्यों कही जाती है ये बात

पहले जान लेते हैं ऐसा दावा क्यों किया जाता है, तो इसका जवाब है कि अगर प्लास्टिक की बोतल को आप लंबे समय तक रखे रखें, तो उसमें कुछ कैमिकल्स मौजूद होते हैं जैसे बीपीए. इसके निकलने की आशंका काफी अधिक बढ़ जाती है. जब ये प्लास्टिक बोतल से निकलते हैं, तो ये शरीर में खून के जरिए मिल सकते हैं और कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इनके शरीर में जाने की आशंका अधिक रहती है. लेकिन कैंसर? तो इसका जवाब है कि ये बीपीए से कैंसर बन सकता है. यही वजह होती है कि प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से और उससे कैंसर होने का दावा किया जाता है.

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

अगर बात करें कि आखिर इसपर एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं, तो इसका जवाब है कि प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने और कैंसर का सीधा संबंध नहीं है. क्योंकि अब तक ये साबित ही नहीं हो पाया है. रिसर्चर्स का कहना है कि फिलहाल अधिक रिसर्च की जरूरत है. लेकिन कोशिश जारी है. हालांकि एक्सपर्ट्स भी प्लास्टिक की बोतल में पानी न पीने की ही सलाह देते हैं. इसलिए कोशिश कीजिए कि उसमें पानी न पिए.

इन बातों का रखें खास ख्याल

कई बार हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं होता और न चाहते हुए भी हमें प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना पड़ता है. अगर ऐसी सिचुएशन आपके भी सामने आ जाए तो कोशिश कीजिए कि उस बोतल को कार में या फिर गर्म न करें. अगर बोतल पर किसी तरह का क्रैक आ गया है उसका रंग बदल गया है. बोतल काफी पुरानी हो गई है तो उसे न इस्तेमाल करें. संभव हो तो कोशिश कीजिए कि कांच की बोतल में ही पानी पिएं.

यह भी पढ़ें: स्ट्रीट फूड ज्यादा सुरक्षित या ऑनलाइन? जानें कौन सा खाना ज्यादा सेफ

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments