MBBS Abroad, NEET, Doctor Kaise Bante Hain: अगर कोई बच्चा डॉक्टर बनने का सपना देखता है तो उसे NEET-UG के रास्ते को अपनाना पड़ता है. जो इस समय खूब सुर्खियों का विषय बना हुआ है. नीट पर काफी विवाद, काफी बवाल मचा हुआ है. इसलिए ये समझना जरूरी हो जाता है कि आखिर ‘डॉक्टर कैसे बनते हैं’. कितनी पढ़ाई करनी पड़ती है और किन सब चीजों से गुजरना पड़ता है. इसके बारे में आज डिटेल में बात करेंगे.
सबसे पहले नीट की फुल फॉर्म क्या होती है जान लेते हैं. नीट यानी (National Eligibility Cum Entrance Test) ये इंडिया की सबसे बड़ी और मुश्किल परीक्षाओं में से एक होती है. हर साल लाखों युवा नीट का एग्जाम देते हैं. जो बच्चे इसमें पास हो जाएं उन्हें इस परीक्षा से MBBS, BDS, Ayush, Nursing जैसी फील्ड में करियर बनाने का मौका मिलता है.
नीट-यूजी के लिए क्या क्वालिफिकेशन चाहिए?
नीट यूजी 2026 के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. मुख्य विषयों में फिजिक्स (भौतिकी), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान), बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी और इंग्लिश का होना जरूरी है. एनएमसी की नई गाइडलाइंस के अनुसार, जिन स्टूडेंट्स ने 12वीं के बाद एडिशनल सब्जेक्ट के रूप में बायोलॉजी की पढ़ाई की है, वे भी आवेदन के पात्र हैं.
12वीं पास करने से मिल जाएगा एडमिशन
सबसे बड़ा सवाल यही रहतै है कि एग्जाम में बैठने के लिए क्या सिर्फ 12वीं पास कर लेना ठीक होगा? कितने मार्क्स आने चाहिए कि आपको एडमिशन मिल जाए. इसका जवाब है कि जनरल कैटेगरी छात्रों के लिए पीसीबी सब्जेक्ट्स में कुल मिलाकर 50 प्रतिशत आने चाहिए, ओबीसी, एससी, एसटी वालों के लिए पीसीबी सब्जेक्ट में 40 प्रतिशत आना जरूरी है, दिव्यांग जन के लिए PwD – जनरल कुल 45% अंक अनिवार्य हैं.
इनकी एज लिमीट क्या है
कई कॉम्पीटेटिव परीक्षा देने के लिए एज लिमिट रखी जाती है. लेकिन इसके लिए कोई लिमिट नहीं है. बस मिनिमम उम्र आपकी 17 साल होनी चाहिए. इसका मतलब है कि किसी भी उम्र के उम्मीदवार मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. अगर एनटीए और एनएमसी इस नियम में कोई बदलाव नहीं करते हैं तो इसी को फाइनल मानें.
कौन करवाता है नीट के एग्जाम?
ये भी जान लें कि नीट के एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित करवाया जाता है. NTA का नियम कहता है कि नीट का एग्जाम देने के लिए कोई सीमा नहीं है. यानी आप कितनी बार भी कोशिश कर सकते हैं. जब तक आप न्यूनतम आयु (17 वर्ष) और 12वीं की योग्यता पूरी करते हैं, आप हर साल परीक्षा दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बारिश में खांसी-जुकाम या Covid? जानिए दोनों में क्या है फर्क, कब तुरंत कराएं RT-PCR टेस्ट
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

