Covid vs Flu Symptoms: देश के कई इलाकों में इस समय झमाझम बारिश हो रही है. मौसम बार-बार करवटें बदल रहा है. जो गर्मी से तो राहत पहुंचा रहा है, लेकिन लोगों को बीमार कर रहा है. क्योंकि ऐसे मौसम में वायरस एक्टिव हो जाते हैं. नतीजा वायरल बुखार, फ्लू, खांसी, जुकाम. ऐसे मामले बढ़ते जाते हैं.
इन बीमारियों के बीच कोविड ने भी एक बार फिर से दस्तक दे दी है. कई मामले दर्ज किए गए हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि ओपीडी में खांसी-जुकाम, गले में खराश. इस तरह के लक्षण के साथ लोग इलाज करवाने पहुंच रहे हैं. जो चिंता का विषय है. हालांकि कुछ लोग अपने आप से ही दवा खाते हैं और इनको ठीक कर लेते हैं. लेकिन खांसी-जुकाम और खराश के बीच ये कैसे पता लगाया जाए कि कहीं आपको कोविड तो नहीं? आप कैसे इसकी पहचान कर सकते हैं आइए जानते हैं.
बीमारी अलग लेकिन लक्षण बिल्कुल बराबर
इसके लक्षणों के बारे में जानकारी लेना इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि कोविड और फ्लू दोनों ही सांस से जुड़े वायरल संक्रमण है. इनके लक्षण एक जैसे होते हैं. जिसके कारण दोनों बीमारी का पता लगाना आसान नहीं होता है. क्योंकि कोरोना और फ्लू दोनों ही बीमारियां फैलती है खांसी, छीक या बातचीत के दौरान. दोनों के लक्षण होते हैं बुखार होना, खांसी आना, शरीर दर्द करना, थकान जैसा लगना फिर इसमें अलग क्या हुआ? कैसे पहचान करें? तो इसका जवाब है कि हर लक्षण एक जैसी नहीं है कुछ अलग बाकी है.
दोनों का अंतर कैसे करें?
एक्सपर्ट्स के अनुसार दोनों में अंतर कर पाना काफी मुश्किल हो सकता है. क्योंकि बीते दो साल पहले जो किवड आया था वैसे लक्षण किसी मरीज में नहीं नजर आते हैं. इस वाले कोविड में व्यक्ति को सिर्फ खांसी, जुकाम, बुखार, खराश इस तरह के लक्षण दिखते हैं जो फ्लू के भी होते हैं. इसलिए दोनों में अंतर कर पाना मुश्किल होता है. लेकिन एक तरीका है जिससे आप इसका पता लगा सकते हैं वो है टेस्ट. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आपको दोनों में अंतर पता करना है.
आप जानना चाहते हैं कि आप कोविड का शिकार तो नहीं. इसके लिए आपको RT-PCR टेस्ट करवा लेना चाहिए. ऐसा भी कहा गया कि ये सभी के लिए उतना जरूरी नहीं है. क्योंकि अगर कोविड हुआ हो तो लक्षण हल्के भी हो सकते हैं. जो कुछ दिनों में ठीक भी हो सकते हैं. यह कराना तब जरूरी है जब किसी व्यक्ति को खांसी और गले में खराश के साथ लक्षण लगातार बने रहें, सांस लेने में परेशानी हो तो डॉक्टर की सलाह लें.
यह भी पढ़ें: बच्चों की देखभाल में न करें ये आम गलतियां, जानिए ब्रेस्टफीडिंग, नहलाने और पोषण से जुड़े जरूरी नियम
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

