होमExplainersसोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या...

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: आखिरकार 26 दिनों के समय के बाद सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल को खत्म कर दिया है. इस अनशन को खत्म करने के साथ उन्होंने जनता को बताया कि सरकार की ओऱ से उन्हें लिखित आश्वासन मिला है. जिसके बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का फैसला लिया है.

उन्होंने ये भी कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सरकार की कोई कार्रवाई नहीं होगी. क्योंकि इतने दिनों तक भूखा रहने के बाद सोनम ने अपना अनशन खत्म किया है, जिसे लेकर एक सवाल आता है कि क्या अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक भूखा रहे तो उसका शरीर कैसा रिएक्ट करता है. अचानक से शरीर को खाना मिलने लगे तो बॉडी पर कैसा असर पड़ता है.

नुकसानदायक हो सकता है साबित

अब जब कोई व्यक्ति लगातार भूखा रहने लगता है और अचानक से भरपेट खाना खा लेता है तो इसका शरीर पर फायदा नहीं पड़ता बल्कि नुकसान पहुंचता है. जब शरीर को खाना काफी दिनों तक नहीं मिलता तो वो अपने आपको बचाने के लिए एनर्जी बनाता है. धीरे-धीरे मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है. इसलिए जब अचानक से भारी मात्रा में अगर खाना खा लिया जाए तो शरीर को उसे बैलंस करने में दिक्कत हो सकती है.

शरीर में आते हैं कई बदलाव

खुद को एनर्जी देने के लिए शरीर कई तरह का काम करता है. जैसे जब खाना न मिले तो पहले फैट और शरीर में मौजूद एनर्जी का इस्तेमाल किया जाता है. शरीर में विटामिन, इलेक्ट्रोलाइट, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और थायमिन की मात्रा भी कम होने लगती है.

बॉडी के रिएक्शन की अगर बात करें तो अचानक अधिक मात्रा में खाना खा लिया जाए तो मेटाबॉलिज्म तेजी से बदलता है. इंसुलिन का लेवल बढ़ जाता है. यही सब खून में जरूरी तत्वों की कमी बना सकती है. मेडिकल टर्म में इसे रीफीडिंग सिंड्रोम कहा जाता है. अगर मामला गंभीर हो जाए तो ये जानलेवा भी हो सकता है.

रीफीडिंग सिंड्रोम क्या होता है

ये एक ऐसी कंडिशन होती है जहां व्यक्ति लंबे समय तक भूखा रहता है. फिर अचानक से खाना खाने लगता है. शरीर को खाना तो मिलता है यानी भूख तो कम होती है. लेकिन इससे शरीर में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलंस बिगड़ सकता है. साथ ही कई ऑर्गन्स पर इसका असर पड़ता है. जैसे दिल, फेफड़े, किडनी, मसल्स, पाचन तंत्र, ब्लड और तंत्रिका तंत्र पर पड़ सकता है. अगर समय रहते इलाज न मिले, तो यह स्थिति जानलेवा भी बन सकती है.

इन लोगों को अधिक खतरा

अब जान लेते हैं कि इस कंडिशन का किसे अधिक खतरा रहता है? इसका जवाब हैः

  • लंबे समय तक भूखे रहने वाले
  • कुपोषण का शिकार वाले
  • लंबे समय तक फास्ट करने वाले
  • एनोरेक्सिया ईटिंग डिसऑर्डर कैंसर वाले
  • निगलने में जिन्हें दिक्कत हो रही हो
  • कीमोथेरेपी या रेडिएशन थेरेपी लेने वाले लोग

ऐसे लोगों को इसका खतरा अधिक रहता है.

यह भी पढ़ें: बारिश में खांसी-जुकाम या Covid? जानिए दोनों में क्या है फर्क, कब तुरंत कराएं RT-PCR टेस्ट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कैसे बनते हैं डॉक्टर? मेडिकल करियर शुरू करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

MBBS Abroad, NEET, Doctor Kaise Bante Hain: डॉक्टर बनने का सपना है? जानिए NEET-UG 2026 की योग्यता, उम्र सीमा, 12वीं में कितने अंक चाहिए, MBBS एडमिशन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments