Right Time to Eat Fruits: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है. फल सेहत के लिहाज से बेहद लाभकारी होते हैं. इसके अलावा इसमें शरीर को पोषण पहुंचाने वाले मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. इसलिए डॉक्टर भी हर दिन फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं. आज के अर्टिकल में हम जानेंगे कि फलों का सेवन करने के लिए कौन-सा टाइम ध्यान रखना होता है. चलिए जानतें हैं.
एक्सपर्ट कहते हैं कि फलों में नेचुरल शुगर के साथ-साथ कई ऐसे पोषक तत्व मिलते हैं जो इम्यूनिटी मजबूत करने और कई बीमारियों से बचाव में मदद कर सकते हैं. फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. फलों में मिनरल्स के अलावा फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ पाचन बेहतर बनाने और हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर माने जाते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल शुगर मरीजों के लिए बेहतर माने जाते हैं.
इस समय खाएं फल
फलों के सेवन के लिए हमें विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं किसी भी समय फलों का सेवन सही नहीं होता. इसलिए इसकी टाइमिंग पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. फलों का खाने का सही समय सुबह होता है. सुबह के समय शरीर को नेचुरल शुगर, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. ऐसे में शरीर में एनर्जी बनी रहती है.
ये लोग फलों के सेवन से बचें
जिन लोगों को पेट की समस्या रहती है. उन्हें खाली पेट फलों का सेवन नहीं करना चाहिए. खासतौर पर खट्टे फलों के सेवन से बचना चाहिए. ऐसे लोग खाना खाने के बाद या खाना खाने के बीच में फलों का सेवन कर सकते हैं. वहीं जिन लोगों को पेट की समस्या नहीं है वह सुबह के समय फलों का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि सुबह के समय फलों का सेवन करने से फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट अच्छे से एब्जॉर्ब करता हैं.
इन सवालों को भी करें दूर
क्या भोजन के तुरंत बाद फल खाना चाहिए?
कई लोगों को फल खाने की क्रेविंग होती है. ऐसे में वह खाना खाने के बाद भी फलों का सेवन करते हैं. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि खाने के तुरंद बाद फलों का सेवन सही नहीं माना जाता. अगर आप खाना खाने के बाद फलों का सेवन करते हैं तो आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इससे अच्छा है कि खाना खाने और फलों के सेवन के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर रखें.
फल खाने का सही समय
इसके अलावा अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो फलों का सेवन बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. आप फलों को हेल्दी स्नैक के रूप में खाएं. एक्सपर्ट कहते हैं कि सुबह के समय फलों का सेवन पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है. ऐसे में जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वह सुबह के समय फलों का सेवन करें. ऐसा करने से आप दिनभर अनहेल्दी स्नैक्स के सेवन से बचे रहेंगे.
शुगर मरीज कब खाएं फल?
डायबिटीज के मरीज को फलों के सेवन के लिए खास तौर पर ध्यान देना चाहिए. उन्हें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों का सेवन करना चाहिए. जैसे, सेब, नाशपाती, चेरी, संतरा, स्ट्रॉबेरी, कीवी, अमरूद, आड़ू, अंगूर और अनार का सेवन करना चाहिए. इनमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है. इसके अलावा डायबिटीज मरीजों को अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें: बरसात में नहीं होंगे बीमार! इन फलों का करें सेवन, बीमारियों से बचे रहेंगे
FAQs
सवाल. फल खाने का सबसे सही समय क्या है?
जवाब. सुबह या दोपहर के समय फल खाना सबसे अच्छा माना जाता है.
सवाल.क्या खाली पेट फल खाना सही है?
जवाब. ज्यादातर लोगों के लिए हां, लेकिन एसिडिटी या गैस की समस्या हो तो सावधानी रखें.
सवाल. क्या रात में फल खाना चाहिए?
जवाब. रात में भारी मात्रा में फल खाने से बचें। जरूरत हो तो सोने से 2–3 घंटे पहले हल्का फल खा सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

