MP Hospital Viral Video: मध्य-प्रदेश के डिंडौरी जिला अस्पताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक मरीज भर्ती हुआ जिसने चूहे मारने वाली दवा खा ली थी. मरीज की हालत नाजुक हो जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया. लेकिन अस्पताल की गंभीर लापरवाही की.
जानकारी के अनुसार डॉक्टर ने मरीज के पेट को साफ करने के नाम पर मिनरल वॉटर चढ़ा दिया. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने निर्देश दिया. जिसके बाद CHMO ने मरीज का इलाज कर रहे डॉक्टर के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है. हालांकि ये मामला पुलिस के पास भी पहुंचा है.
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि एक प्राइवेट वाहन चालक कपूर यादव. कपूर का पुत्र सत्यम यादव जिसकी उम्र 18 साल है. उसने बुधवार को चूहेमारने वाली दवा खाली थी. हालत बिगड़ी जिसकी जानकारी परिजनों को लगी जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर कुमार संत मौजूद थे जिन्होंने सत्यम का इलाज किया.
पानी का किया गया इस्तेमाल
अब एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब ऐसे मामले सामने आते हैं तो पेट को साफ करने के लिए मेडिकल ग्रेड का नॉर्मल सलाइन या फिर खास घोल का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन डॉक्टर ने बताया कि पेट साफ करने के लिए मिनरल वॉटर का इस्तेमाल किया गया था. दरअसल मिनरल वॉटर में मौजूद मिनरल्स किसी ऐसे मरीज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. हालांकि युवक स्वस्थ हो गया और उसे घर भेज दिया गया है.
कड़ी कार्रवाई की जाएगी
वहीं वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य अधिकारी ने डॉक्टर पांडे ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है. कोई भी डॉक्टर या फिर स्टॉफ की अगर इस तरह की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाी की जाएगी. अस्पतालों में इलाज के मानक तय हैं और उनका पालन सुनिश्चित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: क्या प्लास्टिक की बोतल से पानी पीते हैं? हो सकता है कैंसर!
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

