Japan Cooling Booth: दुनियाभर में कई देश अभी भी चिलचिलाती गर्मी का सामना कर रहे हैं. हालांकि भीषण गर्मी से निपटने के लिए तरह-तरह के उपाय मौजूद है. जैसे AC चलाना और कूल-कूल फील करना. एक उपाय आपके लिए जापान भी ले आया है. ‘Human Refrigerator’. यानी इंसानों को ठंडा करने वाला फ्रिज.
आपने गर्मी से राहत पाने के लिए AC के बारे में तो सुना होगा लेकिन शायद ही पहली बार Human Refrigerator के बारे में सुन रहे हो. इसे तैयार किया है जापान की रेफ्रिजरेशन और वेंडिंग मशीन कंपनी SDRS ने. ये एक ऐसा अनोखा और पर्सनल कूलिंग डिवाइस है जिसकी इस समय खूब चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि ये महज पांच मिनट में किसी भी व्यक्ति को ठंडक का एहसास दे सकता है. इसलिए इसे ह्यूमन रेफ्रिजरेटर (Human Refrigerator) कहा जा रहा है.
गर्मी से बचाना इसका मकसद
इस प्रोडक्ट का नाम है डू हिएमोन बॉक्स (Do Hiemon Box). आपने कंपनी का नाम जाना. ये प्रोडक्ट क्या काम करता है ये जाना. लेकिन आखिर इसे बनाया क्यों गया है? ये भी जान लीजिए. तो इसका जवाब है कि इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी इंसान को बढ़ती गर्मी, बाहर हो रही धूप में रहने के बाद उससे तुरंत राहत दिलाने के लिए इसे तैयार किया गया है. ये प्रोडक्ट हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों से भी किसी व्यक्ति को बचा सकती है.
यह मानव रेफ्रिजरेटर कैसे काम करता है?
अब जान लेते हैं कि ये कैसे काम करता है? तो ये एक पोर्टेबल कूलिंग पोड है. जिसमें बैठने की जगह होती है. एक बूथ में व्यक्ति आराम से बैठ सकता है. इसमें आरामदायक कुर्सी भी दी गई है. इस पोड का टेंप्रेचर 15°C पर सेट रखा गया है. जब कोई व्यक्ति इस बूथ में बैठेगा तो सिस्टम अपने आप 5°C की बेहद ठंडी हवा को सीधे उसके सिर, गर्दन, कंधों और पीठ की ओर फेंकेगा. इन्हीं जगहों पर हवा फेंकने का भी एक कारण है. साइंस मानता है कि शरीर के टेंप्रेचर को कंट्रोल करने के लिए ये ऑर्गन्स अहम रोल प्ले करते हैं. कंपनी का क्लेम है कि ये पोड पूरे शरीर को कूल करने में सिर्फ पांच मिनट का ही समय लेता है.
सिर्फ कूलिंग ही नहीं थकान भी भागेगी
वहीं इस पोड की मदद से सिर्फ कूलिंग ही नहीं बल्कि थकान भी छू मंतर हो जाएगी. ये मशीन उन लोगों के लिए काफी काम आ सकती है जो लोग कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते हैं, वेयरहाउस में, कारखानों में, लॉजिस्टिक्स सेंटर्स और अन्य इंडस्ट्रील इलाकों में लंबे समय तक खुले आसमान के नीचे काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है. कंपनियों के लिए ये काफी फायदेमंद हो सकता है कि वो अपने कर्मचारियों के लिए इस मशीन को लगवा सकती हैं और गंभीर हीट स्ट्रोक के खतरे से उन्हें बचा सकती है.
यह भी पढ़ें: क्या प्लास्टिक की बोतल से पानी पीते हैं? हो सकता है कैंसर!
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

