Rakesh Roshan’s Fitness Secret: बॉलीवुड में ऐसे बहुत से एक्टर और एक्टर्स हैं जिन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. वहीं समय-समय पर एक्टर्स अपनी फिटनेस का राज बताते रहते हैं. इसी कड़ी में एक्टर ऋतिक रोशन के पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने भी अपनी फिटनेस का राज खोला है.
बता दें कि वह 76 साल के हैं. लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगान काफी मुश्किल है. ऐसे में राकेश रोशन खुद अपने रूटीन और फिटनेस के बारे में बता रहे हैं. दरअसल उनकी बेटी सुनैना रोशन ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ बातचीत का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि बढ़ती उम्र में उनकी फिटनेस का राज क्या है?
डाइट पर दें ध्यान
राकेश रोशन का कहना है कि हमारी फिटनेस में 10 प्रतिशत योगदान एक्सरसाइज का होता है. वहीं 90 प्रतिशत हमारे खाने-पीने से जुड़ा होता है. इसलिए बीते कुछ सालों से वह अपनी डाइट पर पूरा ध्यान रखते हैं. इसका असर यह है कि उन्हें अच्छी नींद आती है और सुबह के समय उठने पर अच्छा महसूस होता है. वह सुबह उठने पर आलस के बजाए फ्रेश महसूस करते हैं.
नियमित बनाएं रखें जिम वर्कआउट
वहीं जब उनसे पूछा गया कि अगर किसी दिन उन्हें जिम जाने का मन नहीं करता, आलस आता है तो वह क्या करते हैं? इस सवाल का जवाब देने पर राकेश रोशन कहते हैं कि ऐसा बहुत कम होता है. कि वह जिम जाने में आलस महसूस करते हैं. अगर कभी जिम जाने में आलस होता भी है तो वह जिम जरूर जाते हैं. जिम जाकर वह थोड़ा बहुत वर्कआउट जरूर करते हैं. उनका कहना है कि वर्कआउट परफेक्ट होना और उसमें नियमितता यानि कंटीन्यूटी बनी रहनी जरूरी है. वह कहते हैं कि मैं वार्मअप करता हूं उसके बाद बॉडी खुद एक्सरसाइज के लिए एक्टिव हो जाती है.
शरीर को नियमित रूप से ट्रेन करें
इसके अलावा फिल्ममेकर राकेश रोशन का कहना है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है. आपको खुद को थोड़ा और ट्रेन करना चाहिए क्योंकि इससे आप फिट, हेल्दी रहते हैं. वहीं उनका कहना है कि उन्होंने ऐसे बहुत से लोगों को देखा है जो 65-70 साल की उम्र के बाद झुके कंधे और पेट निकले हुआ रहता है. लेकिन अगर आप खुद को एक्टिव रखते हैं तो ऐसी समस्याओं से आसानी से बच सकते हैं.
राकेश रोशन ने दी सलाह
फिल्ममेकर राकेश रोशन ने लोगों को सलाह दी है कि वह जैसे रोजाना नाश्ता, लंच और डिनर करते हैं. वह रोजाना की लाइफ का हिस्सा है. वैसे ही उन्हें एक्सरसाइज को भी अपनी लाइफ का हिस्सा बनाना चाहिए. क्योंकि अच्छी डाइट, रोजाना की एक्सरसाइज और डिसिप्लिन लाइफस्टाइल ही लंबी उम्र तक हेल्दी और फिट रहने का सबसे प्रभावी तरीका है.
यह भी पढ़ें: Exercise For Good Health: 150 मिनट एक्सरसाइज करने से रहेंगे फिट, हुई रिसर्च
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

