होमPodcastऑनलाइन खाने की डिलीवरी में आ गया खराब खाना? यहां करें शिकायत,...

ऑनलाइन खाने की डिलीवरी में आ गया खराब खाना? यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

How to Report Food Complaints Online to FSSAI: क्या ऑनलाइन मंगाया गया खाना सुरक्षित है? सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड पर कितना भरोसा किया जा सकता है?

How to Report Food Complaints Online to FSSAI: क्या ऑनलाइन मंगाया गया खाना सुरक्षित है? सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड पर कितना भरोसा किया जा सकता है? नकली पनीर की पहचान कैसे करें? अगर किसी पैकेज्ड फूड पर स्वास्थ्य से जुड़े भ्रामक दावे किए जा रहे हों या खाने की गुणवत्ता खराब हो तो शिकायत कहां करें? इन सभी अहम सवालों के जवाब फिट रहे इंडिया के एक्सक्लूसिव पॉडकास्ट में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राजित पुनहानी ने दिए.

इस खास बातचीत में FSSAI CEO ने बताया कि अगर किसी उपभोक्ता को पैकेज्ड फूड, रेस्टोरेंट, ऑनलाइन फूड डिलीवरी या स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता पर संदेह हो, तो वह इसकी शिकायत FSSAI के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर दर्ज करा सकता है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई की जाती है और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जाती है.

पॉडकास्ट के दौरान राजित पुनहानी ने स्वास्थ्य संबंधी भ्रामक दावों (Misleading Health Claims) पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि किसी भी खाद्य उत्पाद पर किए गए दावे वैज्ञानिक तथ्यों और FSSAI के नियमों के अनुरूप होने चाहिए। यदि कोई कंपनी झूठे या भ्रामक दावे करती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

इस बातचीत में नकली पनीर की पहचान, डिब्बाबंद (Canned) जूस की वास्तविक पोषण गुणवत्ता, ऑनलाइन फूड डिलीवरी की सुरक्षा और स्ट्रीट फूड की स्वच्छता जैसे कई अहम विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. FSSAI CEO ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं से खाद्य पदार्थ खरीदें, पैकेज पर FSSAI लाइसेंस नंबर, एक्सपायरी डेट और लेबल की जानकारी अवश्य जांचें तथा किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की तुरंत शिकायत करें.

कौन हैं राजित पुनहानी?

राजित पुनहानी 1991 बैच के बिहार कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं. उन्होंने 1 सितंबर 2025 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत FSSAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पदभार संभाला. तीन दशक से अधिक के प्रशासनिक अनुभव वाले राजित पुनहानी इससे पहले कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव, राज्यसभा के सचिव और संसद टीवी के CEO जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं. उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से अर्थशास्त्र में स्नातक और आईआईएम बेंगलुरु से फाइनेंस में MBA किया है. प्रशासन, सुशासन और नीति निर्माण के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान रही है.

यह भी देखें: बच्चे की फिटनेस का गारंटी वाला फॉर्मूला, किन बातों का रखें ख्याल, जानेंगे एक्सपर्ट से

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

मां बनने के बाद भी बरकरार रहेगा चेहरे पर ग्लो, एक्सपर्ट ने बताए जरूरी टिप्स

Tips for New Mom: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से बातचीत की है.

बच्चे की फिटनेस का गारंटी वाला फॉर्मूला, किन बातों का रखें ख्याल, जानेंगे एक्सपर्ट से

Baby Care Tips For New Moms: नई-नई मां के लिए बेहद मुश्किल होता है, उन्हें अपने बच्चों की केयर कैसे करनी है? या फिर बच्चों के साथ-साथ खुद का ख्याल कैसे रखना है?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments