Tips for New Mom: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए फिट रहे इंडिया ने मदरहुड हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन की कंसल्टेंट प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिति जैन से विशेष बातचीत की. डॉ. जैन ने बताया कि प्रसव के बाद वजन बढ़ना, पेट का ढीला रहना, कमर दर्द, स्ट्रेच मार्क्स और कमजोरी सामान्य बदलाव हैं, जो समय के साथ ठीक हो सकते हैं। उन्होंने सही खानपान, सुरक्षित व्यायाम, पर्याप्त आराम और डॉक्टर की सलाह के अनुसार रिकवरी पर जोर दिया. साथ ही डिलीवरी के बाद प्रचलित कई मिथकों और उनसे जुड़े मेडिकल तथ्यों की भी जानकारी दी.
यह भी देखें: ऑनलाइन खाने की डिलीवरी में आ गया खराब खाना? यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

