होमExplainersBaby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन...

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

Baby Teething Symptoms: छोटे बच्चे जब दांत निकालते हैं, तो वो अपने पेरंट्स को काफी परेशान करने लगते हैं. बार-बार बच्चा रोता है. सोने में परेशानी हर समय चिड़चिड़ापन रहता है. कुछ भी चीजों को मुंह में डालेंगे और उसे चबाने लगते हैं. यही नॉर्मल प्रोसेस है. हर बच्चा ऐसा करता है.

इस दौरान बच्चे की सही देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है. क्योंकि अगर आप केयर करेंगे तो उनकी इस परेशानी को कम किया जा सकता है. लेकिन क्या एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं? एक्सपर्ट्स इस सिचुएशन में क्या कहते हैं आइए डिटेल में इसके बारे में जानते हैं.

चिड़चिड़े क्यों हो जाते है बच्चे?

पहले बच्चों के चिड़चिड़ेपन के कारण जान लेते हैं. दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मसूड़ें चिरते हैं और बाहर की ओर आने लगते हैं. जिससे मसूड़ों में दर्द होता है, सूजन हो जाती है, खुलजी महसूस होती है. इन सब कारणों से बच्चा बेचैन और चिड़चिड़ा हो जाता है. रोने लगता है. इसलिए आपको बस उनकी बात समझनी चाहिए.

मसूड़ों की हल्के हाथों से मसाज करें

अब जब बच्चा चिड़चिड़ा हो जाए तो उसके मसूड़ों की अच्छे से साफ उंगली से हल्की मसाज करें. इससे मसूड़ों पर आराम मिलेगा और थोड़ी राहत मिल सकती है. मसाज के लिए आप तेल, घी, नमक और पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इतना ही नहीं आप टीथर रखें फ्रिज में जो थोड़ा ठंडा हो. इसे साफ करे और बच्चे को बाइट करने के लिए दे दें. जिससे उसके दातों की सूजन और दर्द कम हो उसमें आराम मिल सके.

साफ कपड़ा दें

बच्चे को एक साफ कपड़ा दें और ठंडा पानी भिगोकर निचोड़ लें. उसे बच्चे को चबाने के लिए दें. ऐसा करने से बच्चों के मसूड़ों को आराम मिल पाए. ये ध्यान रखें कि कपड़ा साफ और बिल्कुल मुलायम हो. बच्चे को फीड कराते समय भी आराम महसूस होता है. हालांकि, बच्चे के साथ खेलें, गाने सुनाएं या उनकी पसंदीदा चीजें करवाएं.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के दूध का सैंपल फेल, FSSAI का बड़ा एक्शन! पैंट्री कार संचालक पर लगा जुर्माना

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कैसे बनते हैं डॉक्टर? मेडिकल करियर शुरू करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

MBBS Abroad, NEET, Doctor Kaise Bante Hain: डॉक्टर बनने का सपना है? जानिए NEET-UG 2026 की योग्यता, उम्र सीमा, 12वीं में कितने अंक चाहिए, MBBS एडमिशन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments