FSSAI Action: रेल यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए भारतीय फूड सेफ्टी एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. चंडीगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15904) की पैंट्री कार से लिए गए Nova Flavoured Double Toned Milk के सैंपल की जांच में यह उत्पाद खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरा. इसके बाद संबंधित विक्रेता M/s Sopan Restaurant के खिलाफ Adjudication Order (न्यायिक आदेश) जारी करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई.
FSSAI के मुताबिक, ट्रेन की पैंट्री कार से दूध का सैंपल लेकर स्टेट पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी, असम में जांच कराई गई. जांच रिपोर्ट में यह सैंपल Food Safety and Standards (FSS) Act, 2006 के तहत Sub-Standard (मानकों से कम गुणवत्ता वाला) पाया गया. यानी यह उत्पाद तय गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा.
इसके बाद क्या कार्रवाई हुई?
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (N.F. Railway), मालीगांव के नामित अधिकारी (Designated Officer) ने रिपोर्ट निर्माता और संबंधित पक्षों को भेजी. इसके बाद FSS Act, 2006 की धारा 68 के तहत नोटिस जारी किए गए और मामले की सुनवाई शुरू हुई.
रेस्टोरेंट पर लगा जुर्माना
सुनवाई पूरी होने के बाद अलीपुरद्वार के Adjudicating Officer ने M/s Sopan Restaurant के खिलाफ न्यायिक आदेश पारित किया। साथ ही, यात्रियों को मानकों से कम गुणवत्ता वाला खाद्य उत्पाद बेचने के मामले में रेस्टोरेंट के अधिकृत प्रतिनिधि पर आर्थिक दंड (Penalty) भी लगाया गया.
यात्रियों के लिए क्या है संदेश?
यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने-पीने के सामान की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. यदि कोई खाद्य उत्पाद तय मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित विक्रेता या सप्लायर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है. यदि किसी यात्री को ट्रेन में मिलने वाले भोजन या पेय पदार्थ की गुणवत्ता पर संदेह हो, तो वह इसकी शिकायत FSSAI या रेलवे के आधिकारिक शिकायत माध्यमों के जरिए दर्ज करा सकता है. इससे खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें: हाई बीपी की समस्या क्यों होती है? क्या होते हैं इसके लक्षण; जानें
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

