Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. कई देशों में हेल्थकेयर वर्कर्स हिंसा का सामना कर रहे हैं. इसपर WHO की एक रिपोर्ट सामने आई है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. गोरा करने वाली क्रीम पर बैन लगाने की मांग हो रही है. इसपर एक रिपोर्ट सामने आई है. जिसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. जापान ने लॉन्च किया ह्यूमन रेफ्रीजरेटर इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.
यहां देखें पूरा VIDEO:
हेल्थ वर्कर्स पर हो रही हिंसा
WHO ने एक रिपोर्ट जारी की है. जिसमें खुलासा हुआ कि दुनियाभर में मौजूद कई हेल्थवर्कर्स जो हमारी सेहत का ध्यान रखने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे लोग हिंसा का सामना कर रहे हैं. जानकारी है कि हेल्थवर्कर्स किसी न किसी तरह की हिंसा का सामना कर रहे हैं जो चिंता विषय है. भारत की बात करें तो 77.3 प्रतिशत ऐसे मामले हैं.
गोरा करने वाली क्रीम पर बैन
मध्य-प्रदेश में हाल ही में कुछ क्रीमों के खिलाफ एक्शन हुआ था. दावा था कि इन्हें पाकिस्तान में तैयार किया जा रहा था. अब इसे लेकर एक टॉक्सिक्स लिंक की एक रिपोर्ट सामने आई. रिपोर्ट में कुछ क्रीम के नाम दिए गए जिन्हें बैन करने की मांग उठाई जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मरकरी का इस्तेमाल किया जा रहा है. मरकरी एक जहरीला पदार्थ होता है जो अगर स्किन के कॉन्टैक्ट में आए तो गंभीर परिणाम दे सकता है. इसलिए इन्हें बैन करने की मांग चल रही है,
जापान ने लॉन्च किया ह्यूमन रेफ्रीजरेटर
दरअसल जापान ने गर्मी से राहत पाने के लिए ह्यूमन रेफ्रीजरेटर का आविष्कार किया है. इस फ्रिज में बैठने की जगह भी दी गई है. कहा जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति इस फ्रिज में बैठ जाए तो पांच मिनट में कूल लगने लग सकता है. कहा जा रहा है कि इस फ्रिज की मदद से लोगों को हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी से बचा सकता है.
यह भी पढ़ें: बीमार हुए अभिजीत दीपके! इस बीमारी का हुए शिकार; जानें कैसे करें बचाव
यहां देखें पूरा VIDEO:

