Jantar Mantar Protest: पिछले काफी समय से जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन चल रहा है. पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया से लेकर खबरों में यही प्रोटेस्ट छाया हुआ है. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है.
इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उनकी ब्लड सैंपल रिपोर्ट्स सामने आ गई है. इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि इस बीमारी के बाद भी आंदोलन नहीं रुकने वाला है, और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. अगर किसी व्यक्ति को टाइफाइड होता है तो किन बातों का उसे ख्याल रखना चाहिए. इसके लक्षण क्या होते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं.
टाइफाइड क्या होता है?
पहले जान लेते हैं कि टाइफाइड क्या होता है. इसपर WHO का कहना है कि टाइफाइड एक बैक्टीरिया से होने वाला इंफेक्शन होता है. ये Salmonella Typhi नामक बैक्टीरिया के कारण होता है. खराब खाना, पानी पीने से ये बीमारी हो सकती है. हालांकि अगर इसका इलाज सही समय पर न किया जाए तो बीमारी अपना गंभीर रूप भी ले सकती है. बात करें इसके इलाज की तो इसका इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया जाता है. पर अगर देरी कर दी जाए इलाज में तो ये आंतों पर असर पड़ता है और भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
टाइफाइड के लक्षण क्या होते हैं? Symptoms Of Typhoid
टाइफाइड के लक्षणों की अगर बात की जाए तो इसमें कई दिनों तक लगातार बुखार आ सकता है, सिर में दर्द, कमजोरी, भूख कम लगना, पेट में दर्द होना, कब्ज, दस्त, पेट दर्द, कब्ज, दस्त, शरीर में दर्द, थकान, कुछ लोगों को गुलाबी रंग के स्पॉट्स (चकत्ते) हो सकते हैं. हालांकि अगर बुखार के साथ-साथ कई दिनों तक कमजोरी महसूस होने लगे तो डॉक्टर से सलाह और उनसे जांच करवाना भी बहुत जरूरी होता है.
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जहां जिस जगह पर साफ पानी, स्वच्छता की कमी होती है. उन लोगों में और उस जगह पर टाइफाइड का खतरा अधिक रहता है. बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में संक्रमण गंभीर हो सकता है. बचाव के तरीकों की बात करें तो कुछ सावधानियां जरूर अपानी चाहिएं. जैसे हमेशा साफ पानी या फिल्टर वाला पानी पिएं, बाहर का कच्चा या अनसेफ खाना खाने से बचें,खाने से पहले और शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोएं, फल और सब्जियां अच्छी तरह धोकर खाएं, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से टाइफाइड वैक्सीन लगवाएं, खासकर यदि आप ऐसे क्षेत्र में यात्रा कर रहे हैं जहां संक्रमण का खतरा अधिक हो.
यह भी पढ़ें: बार-बार सूज जाते हैं पैर? कहीं किडनी या लिवर की बीमारी का संकेत तो नहीं
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

