होमWellnessFitnessसीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? कहीं शरीर दे तो नहीं...

सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? कहीं शरीर दे तो नहीं रहा हार्ट या फेफड़ों की बीमारी का संकेत

Breathlessness While Climbing Stairs: सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूलना हमेशा सामान्य नहीं होता. जानिए इसके कारण, कब डॉक्टर से जांच करानी चाहिए और किन गंभीर बीमारियों का यह संकेत हो सकता है.

Breathlessness While Climbing Stairs: कुछ लोग कुछ सीढ़ियां चढ़ते हैं और सांस फूलने लग जाती है. अगर आप भी उन्ही लोगों में से हैं, जिनकी कुछ सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूल जाती है तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए और डॉक्टर से जरूर जांच करवा लेनी चाहिए. दरअसल ये इस बात का संकेत है कि आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है.

दरअसल दिल, फेफड़े नॉर्मल तरीके से जब काम नहीं करते तब ये समस्या हो सकती है. साथ ही जब सीढ़ियां चढ़ते हैं तो ज्यादा ऑक्सीजन और एनर्जी की जरूरत होती है. लेकिन अगर दिल या फेफड़े सही से काम न कर रहे हो तो ये इस बात का संकेत है कि शरीर में खून की कमी हो रही है. नतीजा आपकी सांस तेजी से फूलने लग सकती है.

गंभीर बीमारी का संकेत?

अब सवाल ये कि क्या ये गंभीर बीमारी का संकेत है. इसका जवाब है नहीं कि ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता. लेकिन आपको तब अलर्ट हो जाना चाहिए अगर आपके सीने में दर्द, चक्कर या फिर बेहोशी जैसी समस्या होने लगे तो आपको सावधान हो जाना चाहिए.

नहीं करना चाहिए इग्नोर

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आपको ये देखना होगा कि क्या ये समस्या अचानक हो रही है. यानी आपको पहले सीढ़ियां चढ़ते समय कोई दिक्कत नहीं होती थी. लेकिन अब मेहनत करते हैं तो सांस फूलने लगती है. इसके पीछे का कारण आपको जानना चाहिए. दरअसल जब हम सीढ़ियां चढ़ते हैं तो हमारी मसल्स को अधिक एनर्जी चाहिए होती है और ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है. क्योंकि दिल तेजी से खून पंप करता है, फेफड़े और ऑक्सीजन लेने के लिए तेजी से काम करता है. आपको नोट करना चाहिए कि सांस लेने की स्पीड कितने मिनटों में नॉर्मल हो जाती है. क्या थोड़ी सी मेहनत करने के बाद भी सांस फूल जाती है. यदि यह समस्या बार-बार हो रही है या पहले से ज्यादा बढ़ गई है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

सांस फूलना बीमारी नहीं

हर बार सांस फूलना किसी बीमारी का संकेत नहीं होता है. क्योंकि मोटापा, तेजी से सीढ़ियां चढ़ना, स्ट्रेस, घबराहट, धूम्रपान और बढ़ती उम्र इसके नॉर्मल कारण माने जाते हैं. हालांकि अगर अक्सर ये दिक्कत हो रही है तो गंभीरता से ध्यान देना जरूरी हो जाता है. जिन लोगों को अस्थमा,सीओपीडी, हार्ट प्रॉब्लम, एनीमिया या फेफड़ों की बीमारी है. उन्हें भी सांस फूलने की दिक्कत हो सकती है.

यह भी पढ़ें: बीमार हुए अभिजीत दीपके! इस बीमारी का हुए शिकार; जानें कैसे करें बचाव

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments