Non-Alcoholic Fatty Liver Disease: व्यक्ति अगर लिवर की बीमारी का शिकार हो जाए तो इसे शराब के साथ जोड़कर देखा जाता है कि अधिक शराब के सेवन से ऐसा हो रहा है. लेकिन हैरानी की बात है कि पिछले एक साल में डॉक्टर ने इस बढ़ती हुई बीमारी के मामले नॉन-अल्कोहोलिक के देखें हैं. जी हां जो लोग शराब का सेवन नहीं करते उनमें भी ये समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है.
दरअसल जब लिवर पर जरूरत से अधिक फैट जम जाता है तो ये समस्या होने लगती है. और नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर का मतलब ही वही है जो लोग शराब का सेवन नहीं करते हैं. उनमें ये समस्या अधिक देखी जा रही है. डॉक्टर्स का कहना है कि अगर इसे समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया तो ये हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.
इतने प्रतिशत लोगों के लिवर प्रभावित
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी ICMR के मुताबिक भारत में लगभग 38 प्रतिशत आबादी का फैटी लिवर है. यानी 38 प्रतिशत लोग फैटी लिवर का शिकार हैं. सबसे अधिक इसके मामले 25 से 40 साल के युवाओं में अधिक देखे जा रहे हैं. जो शराब नहीं पी रहे उनमें ये बीमारी देखी जा रही है. फैटी लिवर से टाइप-2 डायबिटीज और हार्ट की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है.
क्या कहते हैं Expert?
फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण है घंटों भर बैठे रहना, आजकल लोग घंटोभर एक ही जगह बैठकर काम करते रहते है उनमें ये समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है. उनमें ज्यादा संख्या उनकी है जो शराब नहीं पीते हैं, लेकिन फिर भी उनका लिवर फैटी हो गया है. घंटो भर बैठना, प्रोसेस्ड फूड, एक्सरसाइज न करना ये सभी मोटापा बढ़ने के कारण बनते जा रहे हैं. चूंकि फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण बहुत सामान्य होते हैं और पता नहीं चलते हैं तो इसलिए अब इसको साइलेंट किलर माना जा रहा है.
कैसे करें ठीक?
अब जान लेें कि आखिर ठीक कैसे करें? तो इसका जवाब है कि इसे लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर रिवर्स किया जा सकता है. डाइट से रिफाइंड शुगर को हटाएं फैट को हटा लें, रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें, वजन को कंट्रोल में रखें, स्ट्रीट फूड से परहेज करें. इस तरह से आप इसे रिवर्स कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बीमार हुए अभिजीत दीपके! इस बीमारी का हुए शिकार; जानें कैसे करें बचाव
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

