Eye Protection Tips: भारत के कई राज्यों में नीट एग्जाम (Neet Exam) को लेकर प्रदर्शन जारी है. यह प्रदर्शन भीषण रूप ले चुका है. वहीं इस प्रदर्शन को रोकने के लिए लाठी चार्ज, आंखू गैस के गोले जैसे तरीके अपनाएं जा रहे हैं. ऐसे में आज हम बात करेंगे कि भीषण प्रदर्शन के दौरान अगर आपकी आंखों को कुछ हो जाएं, किसी प्रकार का नुकसान हो जाए तो आप उनकी सुरक्षा कैसे करेंगे?
दरअसल इस प्रदर्शन में आप अपने शरीर को तो बचा लेंगे, लेकिन अगर आपकी नाजुक आंखों को कुछ हो जाए तो आप जीवन भर के लिए अपनी आंखों की रोशनी खो सकते हैं. गोरतलब है कि अगर आपकी आंखों की नेचुरल रोशनी एक बार चली जाए तो उसकी रोशनी वापस लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. इसलिए ऐसे में आप कुछ सावधानियों के साथ अपनी आंखों की सेहत बचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आंखों की सेहत के लिए असरदार आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, इस तरह करें सेवन
प्रोटेस्ट में कैसे बचाएं आंख? Eye Protection for Tear Gas and Other Hazards
डायग्नोस्टिक ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट आई सर्जन डॉ. गौरव जैन. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया कि अगर प्रोटस्टे के दौरान अपकी आंख के आसपास डंडा लग जाए या भीड़-भाड़ में किसी की कोहनी या हाथ लग जाए तो ऐसे में आपका अगला कदम आपकी आंख की रोशनी को बचा सकता है.
अगर प्रोटेस्ट के दौरान आपकी आंखों में किसी प्रकार की चोट लग गई है, या आंख लाल हो गई है, नजर धुंधली हो गई है या सूजन आ रही है. तेज दर्द है, तो आंख को दबाने, पनी से धोने या कसकर बांधने की गलती बिल्कुल ना करें. इस तरह के कदम आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
अपनाएं ये सुरक्षित कदम
वहीं अगर प्रोटेस्ट के दौरान आपकी आंखों में किसी प्रकार की कोई समस्या लग रही है तो आप कुछ सुरक्षित कदम उठा सकते हैं. ये सुरक्षित कदम आपकी आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करेगी.
- आंख को आराम से बंद रखें.
- एक साफ, सूखे कपड़े को बिना दबाव हल्के से आंख पर रखें.
- सिर थोड़ा ऊंचा रखें, आगे की तरफ ना झुकें.
- तुरंत नज़दीकी Eye Hospital पहुंचें.
डॉक्टर कहते हैं कि सही समय पर इलाज मिलने से आप अपनी आंखों की नेचुरल रोशनी को खाने से बचा सकते हैं.
इन बातों का रखें ख्याल
वहीं गोरतलब है कि प्रोटेस्ट के दौरान आंसू गैस गोले (Tear gas shell) का प्रयोग भी किया जाता है. ये आंखों पर गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. लंबे समय तक आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है. इसलिए आपको कुछ सावधानिया बरतनी बेहद जरूरी है.
- अगर आप आंसू गैस के संपर्क में आते हैं तो उस जगह से तुरंत हटे और साफ जगह जाएं.
- आंखों को साफ पानी से लगातार कुछ मिनट तक धोएं.
- वहीं आंखों को रगड़ने से बचें.
- अगर कोई कॉन्टैक्ट लैंस पहनता है तो उन्हें तुरंत निकाल दें. इन्हें इस्तेमाल ना करें.
- बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी आई ड्रॉप, खासकर स्टेरॉयड युक्त ड्रॉप, आंखों में न डालें.
- अगर आंखों में तेज दर्द, लगातार लालिमा, धुंधला दिखाई देना, रोशनी से परेशानी या जलन लंबे समय तक बनी रहे, तो इसे गंभीर स्थिति मानते हुए तुरंत नेत्र विशेषज्ञ (ऑफ्थैल्मोलॉजिस्ट) से जांच कराएं.
यह भी पढ़ें: मानसून में kitchen की सफाई जरूरी, अपनाएं ये टिप्स
FAQs
सवाल: प्रोटेस्ट में जाने से पहले आंखों की सुरक्षा की तैयारी कैसे करें?
जवाब: सामान्य चश्मे के बजाय चेहरे से सटे रहने वाले सील्ड सेफ्टी गॉगल्स (Safety Goggles) पहनें. कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से बिल्कुल बचें, क्योंकि वे रसायनों को सोखकर आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं.
सवाल: अगर आंख में आंसू गैस या पेपर स्प्रे चला जाए, तो तुरंत क्या करें?
सवाल: सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र से दूर ताजी हवा में जाएं. आंखों को बिना रगड़े तुरंत साफ पानी या सलाइन सॉल्यूशन से कम से कम 15-20 मिनट तक अच्छी तरह धोएं.
सवाल: आंखों में जलन होने पर किन गलतियों से बचना चाहिए?
सवाल: आंखों को हाथों से बिल्कुल न मलें, इससे केमिकल फैल सकता है और कॉर्निया छिल सकती है. आंखों में दूध, बेकिंग सोडा या कोई घरेलू तेल न डालें, केवल साफ पानी ही सबसे सुरक्षित है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

