High Blood Pressure: आपने कई लोगों के मुंह से सुना होगा कि वो हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हैं. ये खतरनाक समस्याओं में से एक हैं. अगर इसका इलाज न किया जाए तो अंदर ही अंदर नुकसान पहुंच सकता है. हालांकि हाई बीपी के लक्षण साफ नहीं दिखाई देते हैं. जिसके कारण इसे साइलेंट किलर कहा जाता है.
अगर लंबे समय तक ब्लड प्रेशर बढ़ा रहे तो हार्ट, माइंड, किडनी पर असर पड़ सकता है.कुछ मामलों में जान को भी खतरा बन सकता है. इसलि इसके प्रमुख कारणों के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी हो जाता है. आखिर कब कंडिशन और गंभीर होती जाती है. ये भी जान लेना जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं.
खून को पंप करता है
ब्लड-प्रेशर वो प्रेशर है, जो हार्ट शरीर में खून को धमनियों के माध्यम से पंप करता है. अगर यह बार-बार 140/90 mmHg या इससे अधिक रहता है, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के साल 2024 के आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में 140 करोड़ लोग हाई बीपी से प्रभावित हैं. इनमें से कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें पता ही नहीं है कि उन्हें हाई बीपी है.
ब्लड-प्रेशर क्यों बढ़ता है?
कुछ लोगों को ये जानकारी नहीं होती कि आखिर बीपी बढ़ने का कारण क्या होता है. इसलिए ये जानना जरूरी होता है. बीपी बढ़ने की वजह बन सकती है जैसे जो लोग अधिक नमक का सेवन करते हैं उनके शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है. जिससे की ब्लड वेसेल्स पर प्रेशर बढ़ता है. यही बीपी बढ़ने का कारण बनता है.
स्ट्रेस के कारण बढ़ता है
अगर कोई व्यक्ति लगातार समय तक स्ट्रेस में रहता है तो ये हार्मोन के लेवल को गड़बड़ कर सकता है. इससे हार्ट स्पीड बढ़ सकती है. इसलिए अगर आपको तनाव या अनिद्रा जैसी समस्याएं हैं, तो इस योग और मेडिटेशन का सहारा लिया जा सकता है. इनके लक्षणों की अगर बात करें तो इसके लक्षण शुरुआत में स्पष्ट नहीं हो पाते हैं. यानी इसके लक्षण तभी दिखाई देते हैं जब हार्ट को नुकसान पहुंचने लगता है. जिसके चलते इसे साइलेंट किलर कहते हैं.
यह भी पढ़ें: एक साल में 38 प्रतिशत बढ़ गई लिवर की ये बीमारी! जानें कैसे करें ठीक?
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

