होमWellnessBeautyफुट कॉर्न स्किन पर क्या असर डालता है? बचाव कैसे करें

फुट कॉर्न स्किन पर क्या असर डालता है? बचाव कैसे करें

How to remove corn in feet: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पैरों के नीचे की स्किन मोटी हो जाती है. इसे कॉर्न या फिर गोखरू की समस्या भी कहा जाता है

How to remove corn in feet: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पैरों के नीचे की स्किन मोटी हो जाती है. इसे कॉर्न या फिर गोखरू की समस्या भी कहा जाता है. ये समस्या तब होती है जब पैरों पर अधिक दबाव पड़ता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि जब पैर के किसी खास हिस्से पर बार-बार दबाव पड़ता है तो शरीर उस जगह की सेंसिटिव स्किन की रक्षा के लिए डेडे सेल्स की एक मोटी परत बना देता है.

एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर फुट कॉर्न की समस्या बार-बार हो रही है, या दर्द की समस्या बनी हुई है, तो यह केवल स्किन की समस्या नहीं बल्कि पैरों की बनावट और चलने के तरीके से जुड़ी हुई है. ऐसे में आपको एक्सपर्ट की सलाह लेनी की जरूरत है. अगर समय रहते इन समस्या का इलाज ना किया जाए तो आपको आगे चलकर कई तरह की समस्या हो सकती है.

कैसे हटाए पैरों की मोटी परत

फुट कॉर्न को हटाने के लिए अपने पैरों को गुनगुने पानी में डालें. ऐसा करने से मोटी परत थोड़ी नरम हो जाएगी. इसके बाद नर्म हो चुकी स्किन को हल्के-हल्के हाथों से हटाए. ये डेडे सेल्स ही होती है जो आपकी सेंसिटिव स्किन को बचाने के लिए डेड सेल्स आगे आ जाती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि आप तभी फुट कॉर्न हटाएं जब आपके पैरों में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो.

इस बात का भी रखें ध्यान

एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर समय पर फुट कॉर्न की समस्या पर ध्यान ना दिया जाए तो ये समस्या बढ़ाकर स्किन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए समय रहते कुछ सावधानियां अपनाएं.

  • अगर कॉर्न में लगातार दर्द, सूजन, पस, खून या रंग में बदलाव दिखाई दे, तो खुद इलाज करने के बजाय स्किन स्पेशलिस्ट से चेक कराएं.
  • सही फिटिंग वाले जूते पहनना, पैरों को साफ और मॉइस्चराइज रखना बेहद जरूरी है.
  • दबाव कम करने वाले फुट पैड का इस्तेमाल करें.
  • इन तरीकों को अपनाकर आप अपने फुट कॉर्न की समस्या से बच सकते हैं.

स्किन पर डालती बुरा असर

फुट कॉर्न की समस्या स्किन पर बुरा असर डालती है. ये प्रभावित हिस्से पर डेड सेल्स की मोटी परत बनाकर गांठ के रूप में उभर आती है. इस समस्या के कारण पैरों में चलने में कठिनाई आती है. स्किन में दर्द की समस्या बनी रहती है. इसके अलावा लगातार रगड़ या दबाव के कारण आसपास की स्किन में जलन या सूजन आ सकती है. वहीं सूखी और मोटी स्किन में दरारें पड़ने की संभावना रहती है. ऐसे में स्किन में बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाती है. अगर समय पर ध्यान ना दिया जाए तो ये समस्या बढ़ जाती है.

किन लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है?

  • तंग या हाई हील वाले जूते पहनने वाले लोग.
  • लंबे समय तक खड़े रहकर काम करने वाले.
  • पैरों की हड्डियों की बनावट में बदलाव (जैसे बनियन या हैमर टो).
  • डायबिटीज या खराब ब्लड सर्कुलेशन वाले मरीज.

यह भी पढ़ें: Hair fall: आज ही बदलें अपनी आदतें,बालों की जड़े कर रही कमजोर

FAQs

सवाल: फुट कॉर्न क्या होता है?

जवाब: फुट कॉर्न पैरों की त्वचा पर बनने वाली कठोर और मोटी मृत त्वचा की परत होती है. यह बार-बार दबाव या घर्षण के कारण बनती है और चलने या जूते पहनने पर दर्द का कारण बन सकती है.

सवाल: फुट कॉर्न स्किन पर क्या असर डालता है?

जवाब: फुट कॉर्न से त्वचा मोटी और सख्त हो जाती है. प्रभावित जगह पर दर्द, लालिमा, सूजन और कभी-कभी त्वचा में दरारें भी पड़ सकती हैं.समय पर इलाज न होने पर संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है.

जवाब: फुट कॉर्न से बचाव कैसे किया जा सकता है?

जवाब: फुट कॉर्न से बचने के लिए सही फिटिंग वाले आरामदायक जूते पहनें, पैरों को साफ और मॉइस्चराइज रखें, लंबे समय तक एक ही जगह पर दबाव पड़ने से बचें और कॉर्न को खुद काटने या छीलने की कोशिश न करें. यदि दर्द लगातार बना रहे या संक्रमण के लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से सलाह लें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments