होमWellnessBeautyग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन...

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

Glowing Skin hacks: ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरा धोना बहुत जरूरी है. वहीं चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं. ये स्किन केयर आपको लंबे समय तक हेल्दी रखेगा.

एक्सपर्ट कहते हैं कि सही तरीके से मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन और जरूरत के अनुसार सीरम का इस्तेमाल करने से स्किन लंबे समय तक हेल्दी रह सकती है. ये तीनों चीज़ स्किन बैरियर को बचाए रखने में मदद करती है. ताकि आपकी स्किन में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो. इसके अलावा आपको लंबे-लंबे समय तक स्किन केयर के बजाए आपके 2 मिनट ही काफी हैं, कि आपके स्किन में ग्लो बरकरार रहे.

यह भी पढ़ें: नहीं पड़ेगी कोलेजन सप्लीमेंट्स की जरूरत, बस खाना शुरू कर दें ये फूड्स

ग्लोइंग स्किन के लिए करें ये काम | Do this for glowing skin

स्किन को रगड़ने से बचें

कई लोग चेहरा धोने के बाद तौलिये से स्किन को रगड़-रगड़ कर सुखाते हैं. लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. स्किन को रगड़ने की बजाए स्किन को हल्के-हल्के हाथ से थपथपाकर सुखाएं. ऐसा करने से स्किन बैरियर बची रहेगी.

मॉइश्चराइजर लगाएं

चेहरे को धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. एक्सपर्ट कहते हैं कि स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन बैरियर बची रहती है. ऐसे में आपकी स्किन मुहांसों से बची रहेगी. इसलिए स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. आसा करने से स्किन में नमी लॉक हो जाती है और चेहरा लंबे समय तक फ्रेश रहता है.

सनस्क्रीन लगाना ना भूलें

सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी होता है. यह सूरज की हानिकारक किरणों से बचाकर रखती है. ऐसे में स्किन में कालापन, टैनिंग, मुहांसे और पिगमेंटेशन की समस्या नहीं होती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि खासकर सुबह के समय सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है. मॉइश्चराइजर के बाद कम से कम SPF 30 या उससे अधिक वाली सनस्क्रीन जरूर लगाएं.

सीरम का इस्तेमाल

सीरम का इस्तेमाल करना ना भूलें. सीरम आपकी स्किन में कोलेजन को टूटने से बचाते हैं और उसे बनाए रखने में मदद करते हैं. बता दें कि कोलेजन स्किन में मजबूती, कसाव (Tightness) लाने का काम करता है. अगर आपके स्किन में कोलेजन की कमी होने लगती है तो स्किन में ढीलापन, झुर्रियां और चमक कम होने लगती है. इसलिए सीरम का इस्तेमाल करना जरूरी होता है. सीरम आपके स्किन की चमक बनाए रखने में मदद करती है. रात के समय चेहरा धोने के बाद विटामिन सी, हाइलूरोनिक एसिड या नियासिनामाइड वाला सीरम लगाएं.

किन गलतियों को करने से बचें

  • बार-बार चेहरा धोने से बचें.
  • गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें.
  • स्क्रब का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा ना करें.
  • स्किन की नेचुरल नमी खत्म हो सकती है
  • मेकअप हटाए बिना सोना नहीं.
  • एक्सपायर्ड स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें.
  • बिना सनस्क्रीन लगाए धूप में ना निकलें.

क्या होती है स्किन बैरियर?

स्किन बैरियर (Skin Barrier) स्किन की सबसे बाहरी सुरक्षात्मक परत होती है. इसे स्किन बैरियर के अलावा मॉइश्चराइजर बैरियर भी कहा जाता है. इसका खास काम स्किन को धूल, प्रदूषण, बैक्टीरिया, एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों और हानिकारक किरणों से बचाकर रखता है. साथ ही ये स्किन में नमी भी बनाए रखने में मदद करता है, जिस कारण स्किन मुलायम और हेल्दी रहती है. अगर आपकी स्किन बैरियर कमजोर हो जाती है तो स्किन में ड्राईनेस, रैशेज, खुजली जलन और मुंहासे की समस्या परेशान कर सकती है. वहीं बार-बार स्क्रब करना भी स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचाती है. इसके अलावा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स स्किन बैरियर के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: फुट कॉर्न स्किन पर क्या असर डालता है? बचाव कैसे करें

FAQs

सवाल: क्या बिना सनस्क्रीन के बाहर निकलना सही है?

जवाब: नहीं, इससे यूवी किरणों से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है.

सवाल: स्किन साफ करने में कौन-सी गलती सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है?

जवाब: बार-बार या ज्यादा रगड़कर चेहरा धोना.

सवाल: क्या एक्सपायर्ड स्किनकेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने चाहिए?

जवाब: नहीं, इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

बारिश में हो सकता है रैट फीवर! ये सावधानियां आएंगी काम

Rat fever symptoms: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. कहीं रूक-रूक कर बारिश आ रही है तो कहीं लगातार बारिश हो रही है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments