होमHealth Newsनहीं पड़ेगी कोलेजन सप्लीमेंट्स की जरूरत, बस खाना शुरू कर दें ये...

नहीं पड़ेगी कोलेजन सप्लीमेंट्स की जरूरत, बस खाना शुरू कर दें ये फूड्स

Collagen Boost Foods: बाजार में कई तरह के कोलेजन सप्लीमेंट्स मिल जाते हैं, लेकिन आप चाहें तो नेचुरल तरीके से इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं.

Collagen Boost Foods: कोलेजन नाम तो आपने खूब सुना होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि कोलेजन क्या होता है? शरीर में कोलेजन किस प्रकार काम करता है. दरअसल उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कई नेचुरली बदलाव दिखने लगते हैं. 30 की उम्र के बाद स्किन में ढीलापन, झुर्रियां, बालों का झड़ना और जोड़ों में जकड़न जैसी समस्याएं होना आम बात है. इन सभी प्रकार की समस्याओं के पीछ एक बड़ा कारण होता है, शरीर में कोलेजन की कमी का होना.

बता दें कि कोलेजन शरीर में सबसे ज्यादा मात्रा में पाए जाने वाला एक संरचनात्मक प्रोटीन (Structural Protein) होता है, यानि शरीर में मिलने वाला एक प्रकार का प्रोटीन है, जो स्किन, हड्डियों, मांसपेशियों, टेंडन और लिगामेंट्स को मजबूती और लचीलापन प्रदान करता है. इसकी कमी होने पर ही शरीर में झुर्रियां, बालों का झड़ना और अन्य प्रकार की समस्याए देखने को मिलती है. कोलेजन को शरीर का “सीमेंट” भी कहा जाता है, जो टिश्यू यानि ऊतकों को एक साथ जोड़े रखता है. उम्र के साथ शरीर में कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है, जिससे उम्र का असर दिखने लगता है.

हालांकि बाजार में कई तरह के कोलेजन सप्लीमेंट्स आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन आप चाहें तो कुछ पौष्टिक और नेचुरल फूड्स से शरीर में कोलेजन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं.

नेचुरल तरीकों से बढ़ाएं कोलेजन | Collagen Boost Foods

प्रोटीन रिच फूड्स

कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन ही है. अगर आपके शरीर में इसकी कमी हो जाए तो बहुत तरह की समस्या हो सकती है. इसलिए शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन मिलना जरूरी है. अपनी डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स को शामिल करें. अपनी डाइट में पनीर, दही, मूंग दाल, राजमा, चना, सोयाबीन, टोफू और ड्राई फ्रूट्स नट्स आदि को शामिल कर सकती हैं.

बायोटिन और जिंक

शरीर के लिए बायोटिन और जिंक दोनों की जरूरत होती है. अगर शरीर में इनकी कमी हो गई तो स्किन में दाग, धब्बे, हेयर और नेल्स कमजोर हो सकते हैं. इनकी कमी को पूरा करने के लिए आप बादाम, कद्दू के बीज, तिल, मशरूम, अंडे की सफेदी खा सकते हैं.

ओमेगा-3 फैटी एसिड

शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड का होना भी जरूरी है. इसकी कमी से हड्डियां कमजोरी हो सकती है. ओमेगा-3 की पूर्ति के लिए अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट, सूरजमुखी के बीज आदि को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

विटामिन सी रिच फूड्स

विटामिन की कमी के कारण शरीर में इम्यूनिटी कमजोर होती है. इसके लिए आप संतरे को खा सकते हैं, जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिल जाता है. बता दें कि विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेजन फाइबर को मजबूत बनाते हैं. इसके अलावा, यह फल त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करने में भी मददगार है. यह कोलेजन प्रोडक्शन को बेहतर बनाता है और स्किन को हाइड्रेट भी करता है.

यह भी पढ़ें: स्मोकिंग नहीं करने वालों में क्यों बढ़ रहा Lung Cancer? AIIMS करेगा बड़ी रिसर्च

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

भारत को मिली डेंगू की पहली वैक्सीन! जानें कितनी होगी कीमत और साइड इफेक्ट्स

Dengue Vaccine Price: भारत में पहली Dengue Vaccine Qdenga को मंजूरी मिल गई है. जानें इसकी संभावित कीमत, साइड इफेक्ट्स, किसे लगेगी और बाजार में कब तक उपलब्ध हो सकती है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments