होमHealth Newsगोरा बनने के लिए लगाते हैं क्रीम? दिमाग पर असर पड़ सकता...

गोरा बनने के लिए लगाते हैं क्रीम? दिमाग पर असर पड़ सकता है गंभीर असर!

Mercury Skin Lightening Cream: Mercury वाली स्किन लाइटनिंग क्रीम पर देशभर में बैन की मांग उठी है. जानिए किन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मरकरी मिला, इससे सेहत को क्या नुकसान हो सकता है और महाराष्ट्र FDA ने क्या कार्रवाई की.

Mercury Skin Lightening Cream: कई लोग चाहते हैं कि वो कई क्रीम को अप्लाई करें जिससे कि वो गोरा दिखें. अगर आप भी ऐसे ही करते हैं, तो ये जानकारी आपके लिए जरूरी होने वाली है. नेचर एंड हेल्थ सेक्टर में काम करने वाली संस्था टॉक्सिक लिंक ने ऐसे स्किन लाइटनिंग क्रीम और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को बैन करने की मांग की है. जिसमें मरकरी का इस्तेमाल किया जाता है.

हालांकि महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने हाल ही में एक जांच के दरान 9 लाइटनिंग प्रोडक्ट्स जिसमें 8 क्रीम और एक साबुन शामिल था. उन्हें नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी की कैटेगरी में घोषित किया था. महाराष्ट्र FDA के इस फैसले पर
टॉक्सिक लिंक ने सरहाना की है.

क्यों लिया ऐसा फैसला?

दरअसल लैब में इन प्रोडक्ट्स की जांच की गई थी. जिसमें सामने आया कि इन प्रोडक्ट्स में तय सीमा से भी ज्यादा मरकरी पाई गई थी. वहीं, एक प्रोडक्ट में लेड (Lead) की मात्रा भी निर्धारित मानकों से अधिक मिली. इसके बाद इन उत्पादों की बिक्री, स्टॉक और वितरण पर तुरंत रोक लगा दी गई और उन्हें बाजार से वापस मंगाने (Recall) का आदेश दिया गया.

किन-किन प्रोडक्ट्स पर हुई कार्रवाई?

बात करें कि महाराष्ट्र FDA की जांच में जिन उत्पादों पर कार्रवाई हुई, उनमें शामिल हैंः

  • Skinia Korean Goree Beauty Cream
  • Face Fresh Gold Plus Beauty Cream
  • Face Fresh Gold Plus Beauty Serum
  • Dazller Eterna Day Care Light Cream
  • Parley Beauty Cream
  • Malika Premium Beauty Cream
  • Goree Beauty Cream with Lycopene
  • Goree Whitening Soap
  • Parley Goldie Advanced Beauty Cream Pearl Shine
  • Hania Beauty Cream

ऑनलाइन भी आसानी से बिक रहे हैं ये प्रोडक्ट

रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से कई प्रोडक्ट्स पाकिस्तान में बनाए जाते हैं और भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट्स, रिटेल दुकानों और अनौपचारिक बाजारों के जरिए आसानी से उपलब्ध हैं. इनमें से कई उत्पादों पर निर्माता का नाम, बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट जैसी जरूरी जानकारी भी नहीं दी गई थी. इसके अलावा ये सभी उत्पाद भारत में कॉस्मेटिक्स में मरकरी की तय सीमा का उल्लंघन करते पाए गए.

देशभर में बैन लगाने की मांग

वहीं इस कार्रवाई के बाद टॉक्सिक्स लिंक का कहना है कि सिर्फ एक राज्य में कार्रवाई करने से समस्या खत्म नहीं हो सकती है. क्योंकि देश के कई राज्यों से ऐसे जहरीले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स मिल सकते हैं. इसलिए देशभर में इनकी बिक्री पर रोक लगाया जाना चाहिए.

मरकरी से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है?

अब जान लेते हैं कि मरकरी से सेहत को क्या नुकसान पहुंच सकता है तो बता दें कि मरकरी एक बेहद जहरीला (Neurotoxin) कैमिकल है. अगर लंबे समय तक मरकरी वाली क्रीम का इस्तेमाल किया जाए तो यह त्वचा के जरिए शरीर में पहुंच सकता है और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है. जैसेः

  • दिमाग पर असर पड़ सकता है.
  • किडनी को नुकसान हो सकता है.
  • नर्वस सिस्टम प्रभावित हो सकता है.
  • गर्भवती महिलाओं और गर्भ में पल रहे बच्चे के मस्तिष्क के विकास पर बुरा असर पड़ सकता है.
  • छोटे बच्चों में न्यूरोलॉजिकल विकास प्रभावित हो सकता है.

पर्यावरण के लिए भी है खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि इन क्रीमों में मौजूद मरकरी इस्तेमाल के बाद सीवेज और पानी के जरिए पर्यावरण में पहुंच जाती है, जिससे लंबे समय तक जल और मिट्टी प्रदूषित हो सकती है.

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments