ChatGPT Health Feature: आजकल चैटजीपीटी का खूब इस्तेमाल होने लगा है. लोग कुछ भी जानकारी हासिल करनी हो चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हैं. यहां तक की हेल्थ से रिलेटेड जानकारियां भी इसी पर खोजते हैं. रिपोर्ट समझनी हो या फिर कोई काम हो. चैटजीपीटी से आसान हो जाता है.
अगर आप भी ChatGpt पर हेल्थ रिपोर्ट चेक करते हैं, तो ये जानकारी आपके काम आने वाली है. दरअसल ओपन एआई ने एक हेल्थ इन चैटजीपीटी के नाम का नया फीचर लॉन्च किया है. ये फीचर कई यूजर्स की मेडिकल रिपोर्ट, अस्पताल के रिकॉर्ड और ऐपल हेल्थ डेटा को सीधे चैटजीपीटी से जोड़ने में मदद मिल सकेगी. इसके बाद ChatGPT उसी जानकारी के आधार पर सवालों के जवाब देगा और हेल्थ से जुड़ी बातें आसान भाषा में समझाएगा.
इस देश में हुआ लॉन्च
जानकारी के अनुसार फिलहाल ये फीचर अमेरिका में 19 साल या फिर उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए जारी किया गया है. कोई भी यूजर इसे वेब, आईफोन पर इस्तेमाल कर सकता है. OpenAI का कहना है कि यह फीचर Free, Go, Plus और Pro प्लान वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा.
कैसे देगा जवाब?
अब तक किसी यूजर को लैब रिपोर्ट अगर समझनी होती थी तो वो पीडीएफ या फिर फोटो को अपलोड करता था. ऐसा ही प्रोसेस बार-बार करना पड़ता था. लेकिन नए फीचर में एक बार मेडिकल रिकॉर्ड को ऐड करने के बाद चैटजीपीटी उसी डेटा के इस्तेमाल का जवाब दे सकेगा.उदहारण के तौर पर कोई भी नई ब्लड रिपोर्ट आई है तो चैटजीपीटी पुरानी रिपोर्ट को उठाएगा और कंपेयर करेगा. उसी के आधार पर आपको जवाब देगा कि डॉक्टर ने क्या लिखा है. उसे आसान भाषा में समझाया जाएगा.
डॉक्टर की जगह नहीं लेगा
वहीं इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप इसे डॉक्टर समझ बैठे. कंपनी का साफ कहना है कि ये फीचर डॉक्टर की जगह नहीं लेने के लिए बनाया है. यानी इसका मकसद लोगों को अपनी हेल्थ रिपोर्ट समझने में काफी हेल्प करता है. कंपनी ने साफ कहा है कि इलाज या बीमारी का फैसला हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें: आ गया Human फ्रिज! पांच मिनट में छू मंतर हो जाएगी गर्मी; जानें क्या है यह तकनीक
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

