Exercise For Good Health: आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में फिट रहना बहुत मुश्किल हो गया है. सुबह जल्दी ऑफिस जाने की भागदौड़ वहीं रात में घर जाने की जल्दी में किसी के पास इतना समय नहीं कि आप एक्सरसाइज के लिए समय निकाल पाएं. ऐसे में फिट रहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसलिए फिट रहने के लिए हफ्ते में कितने दिन एक्सरसाइज करनी जरूरी है? इस बात का पता होना बेहद जरूरी है. चलिए जानते हैं.
फिट रहने के लिए एक्सरसाइज उतनी ही जरूरी है जितना भूख लगने पर खाना खाना. रिसर्च ये बताती है कि एक-दो दिन की एक्सरसाइज भी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाती है. रिसर्च के अनुसार हफ्ते में एक या दो दिन 150 मिनट की एक्सरसाइज करना भी उतना ही फायदेमंद हो सकता है, जितना पूरे हफ्ते में रेगुलर रूप से एक्सरसाइज करना.
हर हफ्ते कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
एक्सपर्ट कहते हैं कि एक हेल्दी व्यक्ति को हफ्ते में कम से कम 150 मिनट यानि 2 घंटे 30 मिनट एक्सरसाइज करनी जरूरी होती है. आप इस मिनट को 7 हफ्तों में कैसे भी बांट सकते हैं. यानि एक व्यक्ति 7 दिनों में सिर्फ 2 घंटे 30 मिनट एक्सरसाइज करें. इसमें तरह-तरह की एक्सरसाइज आ सकती है. तेज चाल से पैदल चलना, सामान्य गति से साइकिल चलाना, डांस करना या हल्की-फुल्की एरोबिक जैसी एक्टिविटी शामिल करके आप खुद को फिट रख सकते हैं.
आप अपनी सुविधा के अनुसार एक्सरसाइज कर सकते हैं. कई लोगों को हैवी वर्कआउट पसंद होता है, ऐसे में आप एक्सपर्ट की सलाह के हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करें. वहीं एक्सपर्ट कहते हैं कि हैवी वर्कआउट करने के लिए 75 मिनट यानि 1 घंटा 15 मिनट ही काफी हैं.
इस तरह हफ्तों में बांटे एक्सरसाइज
माना आज के समय लोगों के पास एक्सरसाइज करने का समय नहीं है. लेकिन एक्सरसाइज करने के लिए जरूरी नहीं कि आपको एक साथ बहुत सारी एक्सरसाइज करनी जरूरी है. इसलिए आप एक्सरसाइज को छोटे-छोटे हिस्से में बांट सकते हैं. 30 मिनट, 45 मिनट या फिर लगातार 1 घंटा एक्सरसाइज करने का समय नहीं है तो आप इसे पूरे दिन में 10-10 मिनट के तीन सेशन में बांट सकते हैं.
छोटी-छोटी एक्टिविटी भी जरूरी
फिट रहने के लिए रोजाना आपको जिम जाने की जरूरत नहीं बल्कि कुछ छोटी-छोटी एक्सरसाइज भी काफी होती है. ये छोटी एक्सरसाइज आपको फिट रखने में मदद करेगी. कुछ खास प्रकार की दिनभर की एनर्जेटिक फिजिकल एक्टिविट आप कर सकते हैं. यह आपकी सेहत पर सकारात्मक असर दिखाएगी. अगर ध्यान दें तो आप रोजाना ऑफिस में लिफ्ट का इस्तेमाल करते होंगे. वहीं लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों का इस्तेमाल करें. घर के कुछ काम खुद करना. दुकान तक जाकर सामान लाना या फिर कुत्ते को टहलाने ले जाना. इसके अलावा दरवाजे-खिड़कियां साफ करना जैसी गतिविधियां आपको फिट रखने में मदद करेगी. वैसे तो आज के समय धर-घर में गाड़ियां हैं, साइकिल का इस्तेमाल कम हो गया है. ऐसे में आप कुछ दुरी पर जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल कर सकते हैं. फिट रहने के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है.
इन बातों का रखें ध्यान
- एक्सरसाइज रेगुलर रखें.
- अपनी क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज करें.
- अगर बड़ी एक्टिविटी ना कर पाएं, तो छोटी-छोटी एक्टिविटी जरूर करें.
यह भी पढ़ें: Is office work healthy: ऑफिस में करें माइक्रो वॉक? ऐसे निकाले समय
FAQs
सवाल: रिसर्च का सबसे बड़ा निष्कर्ष क्या है?
जवाब: एक्सरसाइज का कुल समय ज्यादा महत्वपूर्ण है, न कि उसे कितने दिनों में किया गया.
सवाल: रिसर्च में किन बीमारियों का खतरा कम पाया गया?
जवाब: डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और स्लीप एपनिया का खतरा कम पाया गया.
सवाल: क्या सप्ताह में एक-दो दिन एक्सरसाइज करना फायदेमंद है?
जवाब: हां, 150 मिनट की एक्सरसाइज एक-दो दिन में करने से भी स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

