Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच ना सिर्फ प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं. बल्कि इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ एक पुलिसकर्मी भी बुरी तरह से घायल हुए हैं. बुधवार की रात जंतर-मंतर के पास का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कनॉट प्लेस के ACP को बुरी तरह से कुछ लोगों द्वारा मारा गया. जिसमें वह बुरी तरह घायल हुए हैं.
वहीं RML अस्पताल में भर्ती 21 वर्षीय साक्षी का वेंटिलेटर हटा दिया गया है. अस्पताल की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, साक्षी की हालत में सुधार हुआ है. अब वह सांस ले रही है, होश में है. उनका वेंटिलेटर 24 घंटे पहले हटाया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. लेकिन उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
साक्षी का हटा वेंटिलेटर
जंतर-मंतर पर घायल हुई साक्षी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है. डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, साक्षी को 24 घंटे पहले वेंटिलेटर से हटा दिया गया है. अब वह खुद सांस ले पा रही हैं और डॉक्टरों के निर्देशों का पालन कर रही हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बातई जा रही है, लेकिन कुछ दिन ओर वह डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगे.
बता दें कि CJP ने बीते सोमवार को संसद मार्च निकाला था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया. वहीं मार्च के दौरान जंतर-मंतर के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प और पत्थरबाजी की घटना हुई थी. इसी दौरान साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसके बाद उसे RML अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
ACP विवेक भगत की कैसी हालत
ACP विवेक भगत का आगे का इलाज नई दिल्ली, एम्स में किया जाएगा. बुधवार की रात को प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा, जिसके बाद उन्हें RML अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों की विशेष टीम ने उनका इलाज किया. एसीपी के शरीर के ऊपरी और निचले अंगों के साथ-साथ कंधे पर भी कई जगह चोट के निशान पाए गए और सिर के पिछले हिस्से (पैरिएटो-ऑक्सिपिटल क्षेत्र) में सूजन पाई गई. यहां तक की ACP के कान से खून आने और उल्टी होने की शिकायत भी हुई. RML अस्पताल में इमरजेंसी वॉर्ड में इलाज के बाद अब उनका आगे का इलाज AIIMS, नई दिल्ली में किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: दीमाग को बूढ़ा बना रही शराब! रिसर्च में मानसिक बीमारियों का खुलासा
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

