Alcohol Side Effects: खराब लाइफस्टाइल के साथ आजकल लोग कई बीमारियां जैसे डिप्रेशन, एंग्जायटी, फोकस में कमी. इसका शिकार होते जा रहे हैं. ये सब खराब लाइफस्टाइल का कारण है. इसमें शराब का अधिक सेवन भी असर डालता है. लोग शराब की लत का शिकार होते जाते हैं. अब इसपर एक रिपोर्ट सामने आई है.
रिपोर्ट बताती है कि जो लोग शराब का अधिक सेवन करते हैं उन्हें किसी न किसी तरह की मानसिक बीमारी है, उनका दिमाग तेजी से बूढ़ा हो सकता है. दूसरे शब्दों में कहें तो दिमाग के सोचने-समझने की क्षमता पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है. रिसर्च में पता चला कि शराब का सेवन डिमेंशिय, सिजोफ्रेनिया ऐसी मानसिक बीमारियों का कारण बन सकता है.
दिमाग पर डालती है गंभीर असर
जानकारी है कि शराब की लत दिमाग पर असर डालती है. ये दिमाग पर बीमारी के अलग-अलग निशान छोड़ती है. ये दीमाग पर गहरा असर डालती है. रिपोर्ट बताती है कि हमारी उम्र और ब्रेन इमेजिंग से उम्र की वैल्यू पॉजिटिव निकलती है. जो ये साफ करता है कि दिमाग पर शराब का गहरा असर पड़ता है. उम्र बढ़ने के प्रोसेस पर असर डालता है. जानकारी के अनुसार ये रिसर्च चीन में की गई है.
इतने लोगों पर हुई रिसर्च
दरअसल चीन की नानजिंग यूनिवर्सिटी ऑफ एयरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स के रिसर्चर्स ने करीब 45,900 हेल्दी लोगों का MRI डेटा को इकट्ठा किया. इस डेटा से साइंटिस्ट ने दिमाग से जुड़ी अलग-अलग बीमारियों वाले 2,698 मरीजों के डाटा से तुलना कर जानकारी इकट्ठी की. इसमें कई बीमारियों का एनालाइज किया गया है.
इन बीमारियों का किया गया एनालाइज
जानकारी के अनुसार जिन बीमारियों का एनालाइज किया गया उसमें अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD), ऑटिज्म, शराब या तंबाकू की लत, अल्जाइमर, बैद्धिक क्षमता में कमजोरी, सिजोफ्रेनिया, बाइपोलर, मेजर डिसऑर्डर ऐसी मेंटल इलनेस शामिल रही. इन सब बीमारियों का लिंक शराब की लत से जुड़ा हुआ है.
यह भी पढ़ें: डॉक्टर भी नहीं हैं सुरक्षित! WHO की रिपोर्ट में खुलासा, भारत समेत इन देशों में हेल्थवर्कर्स पर सबसे ज्यादा हिंसा
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

