होमDietबरसात में नहीं होंगे बीमार! इन फलों का करें सेवन, बीमारियों से...

बरसात में नहीं होंगे बीमार! इन फलों का करें सेवन, बीमारियों से बचे रहेंगे

Fruits for immunity: मानसून के मौसम में ना सिर्फ सब्जियों के सेवन में ध्यान देना चाहिए बल्कि फलों के सेवन को लेकर भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

Fruits for immunity: मानसून के मौसम में ना सिर्फ सब्जियों के सेवन में ध्यान देना चाहिए बल्कि फलों के सेवन को लेकर भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. इस मौसम में ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए, जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करें. आजे के आर्टिकल में हम जानेंगे कि ऐसे कौन से फल हैं जो बरसात के मौसम में शरीर को बीमारियों से सुरक्षा देते है.

एक्सपर्ट कहते हैं कि बरसात के मौसम में शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए फलों का सेवन करना बहुत जरूरी. गौरतलब है कि इस मौसम में नमी के कारण तेजी से बैक्टीरिया फैलता है. ये मुख्य रूप से बीमारियों का कारण बनते हैं. ऐसे में इन बैक्टीरियों से लड़ने के लिए शरीर में इतनी एनर्जी होनी जरूरी है कि आपका शरीर इन बैक्टीरियां से लड़ सकें.

जामुन

बरसात के मौसम में जामुन का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इसमें ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को भरपूर ऊर्जा देने का काम करती है. ये शरीर को बीमारियों से लड़ने लायक बनाती है, और शरीर जल्दी से बीमार नहीं होता. इसलिए अगर आप बरसात के दिनों में बीमारियों से बचकर रहना चाहते हैं तो अपनी डाइट में जामुन शामिल करें. इनका सेवन फायदेमंद साबित होगा.

जामुन में विटामिन C, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. शरीर को एनर्जी देने के अलावा ये पाचन तंत्र को भी सपोर्ट करते हैं.

नाशपाती

बारिश के दिनों में नाशपाती का सेवन भी फायदेमंद साबित हो सकता है. नाशपाती (Pear) में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन-C, विटामिन-K और पोटेशियम पाया जाता है. ये पोषक तत्व शरीर को स्ट्रॉग बनाने में मदद करते हैं. इसके अलावा नाशपाती में कॉपर, मैग्नीशियम, और फोलेट भी पाया जाता है. ये मिनरल्स शरीर को बीमारियों से लड़ने के लायक बनाकर बैक्टीरिया, फफूंदी से बचाने में मदद करते हैं. इसलिए आप नाशपाती का सेवन भी कर सकते हैं.

सेब

सेब का सेवन हर मौसम में फायदेमंद माना जाता है. डॉक्टर भी हर बीमारी में सेब का सेवन करने की सलाह देते हैं. ऐसे में आप बारिश के दिनों में बीमारियों से लड़ने के लिए सेब का सेवन कर सकते हैं. सेब में सबसे ज्यादा पानी पाया जाता है. वहीं ये शक्तिशाली पोषक तत्वों का खजाना भी है, नेचुरल शुगर और फाइबर का अच्छा सोर्स है. बारिश के दिनों में पेट खराब रहने की शिकायत रहती है ऐसे में सेब पेट के लिए फायदेमंद साबित होगा.

अनार

बरसात के मौसम में अनार का सेवन फायदेमंद माना जाता है. अनार में अनार में खासतौर पर विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम, फोलेट और नेचुरल शुगर पाई जाती है. इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं. जो पाचन तंत्र को सपोर्ट करता है.

प्लम

प्लम को आलूबुखारा कहा जाता है. इसमें विटामिन C, विटामिन K, फाइबर, पोटैशियम और नेचुरल शुगर भी पाई जाती है. बरसात के मौसम में प्लम का सेवन बीमारियों से बचने में मदद करता है. ये पाचन तंत्र को सपोर्ट करता है. कब्ज की समस्या में राहत देता है और शरीर को संक्रमण से बचाकर रखता है.

फलों के सेवन में इन बातों का रखें ध्यान

बरसात के दिनों में फलों के सेवन में कुछ खास प्रकार का ध्यान रखने की जरूरत होती है. जैसे…

  • कभी-भी ज्यादा देर तक कटे फल ना रखें. उनका सेवन ना करें. कोशिश करें जितना जल्दी हो उन्हें खा लिया जाए. क्योंकि इन दिनों में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं ऐसे में इनका फलों पर बैठने का डर रहता है. फलों को काटने के तुरंत बाद खा लें.
  • फलों का सेवन करने के लिए उन्हें अच्छे से धो लें. उसके बाद ही उनका सेवन करें. कोशिश करें कि फलों का छिलका उतार कर सेवन करें.
  • बाहर से कटे फलों का सेवन करने से बचें.

यह भी पढ़ें: Chia Seeds: चिया सीड्स कितना खाना चाहिए? जानें सही तरीका

FAQs

सवाल. बरसात में बीमारियों से बचने के लिए कौन-से फल खाएं?

जवाब: सेब, अनार, प्लम, नाशपाती और जामुन जैसे मौसमी फल खाएं.

सवाल. बरसात में फल खाने का क्या फायदा है?

जवाब: ये इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, पाचन बेहतर रखते हैं और संक्रमण का खतरा कम करने में मदद करते हैं।

सवाल. बरसात में फल खाते समय क्या ध्यान रखें?

जवाब: फलों को अच्छी तरह धोकर ताजा और साफ अवस्था में ही खाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments